फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramdas athawale said that mayawati becoming PM dream will not complete

काशीराम का पीएम बनने का सपना पूरा नहीं हुआ, मायावती का कैसे पूरा होगाः रामदास अठावले

Sat, 30 Jun 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Jun 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Ramdas athawale said that mayawati becoming PM dream will not complete
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले शुक्रवार को दस बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने जो काम चार वर्ष में किया है उसे कांग्रेस ने 60 सालों में भी नहीं किया था। सरकार ने जनधन योजना, कौशल्या योजना, फसल बीमा योजना सहित कई योजनाएं शुरू की जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है।

महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष गठबंधन कर रहा है लेकिन सफल नहीं होगा। 2019 चुनाव में यूपी में बीजेपी पचास से अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जब काशीराम का पीएम बनने का सपना पूरा नहीं हुआ तो मायावती का सपना कैसे पूरा होगा। मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। जबतक नरेंद्र मोदी पीएम हैं तब तक किसी का नम्बर लगने वाला नहीं है, लोग पीएम बनने का केवल सपना देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिवसेना की नाराजगी पर उन्होंने कहा की सरकार में शिवसेना के भी एक दो मंत्री होने चाहिए थे, हो सकता है चुनाव से पहले बात हो जाए और उनकी नाराजगी दूर हो जाए। केंद्रीय मंत्री मीडिया से बात करने के बाद इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed