फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramcharitmanas row: Lawyers protest against Swami Prasad Maurya, demand police commissioner to file a case

Ramcharitmanas row: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त से FIR दर्ज कराने की मांग

Wed, 25 Jan 2023 11:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

रामचरितमानस पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वाराणसी में अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। रंगिया महाल अंधरापुल निवासी व एडवोकेट अशोक कुमार ने कहा कि गत 22 जनवरी को सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने साक्षात्कार दिया था। इसमें कहा था कि रामचरितमानस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Ramcharitmanas row: Lawyers protest against Swami Prasad Maurya, demand police commissioner to file a case
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। इसी सिलसिले में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से भी मिला है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस से न्याय नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। सपा नेता ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। 

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। रंगिया महाल अंधरापुल निवासी व एडवोकेट अशोक कुमार ने कहा कि गत 22 जनवरी को सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने साक्षात्कार दिया था। इसमें कहा था कि रामचरितमानस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। सपा नेता के इस बयान से सनातन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले असंख्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह बयान आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दंडनीय अपराध भी है, इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed