फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rambkton soft on the death of the Af -Sos political phrase

रामभक्तों की मौत पर अफ सोस मुलायम का सियासी जुमला

Sun, 31 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sun, 31 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rambkton soft on the death of the Af -Sos political phrase

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अयोध्या में रामभक्तों पर फायरिंग को लेकर दिए गए बयान पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर करारा हमला बोला।

विज्ञापन

 शनिवार को यहां रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान फुर्सत के क्षणों में डॉ. वाजपेयी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष का ताजा बयान सियासी जुमला है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी ने कहा कि अयोध्या में मारे गए निरीह रामभक्तों से मुलायम सिंह को कोई सहानुभूति नहीं है। सियासी फायदे के लिए वे 25 साल बाद अपने किए पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस बयान से सपा सुप्रीमो का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। कहा कि एक तरफ तो सपा मुखिया ने अयोध्या में मस्जिद बचाने के लिए कारसेवकों पर फायरिंग को सही बताया था।
अब 25 साल बाद उस कार्रवाई पर अफसोस जता रहे हैं। राज्यपाल के भाषण के दौरान यूपी विधानसभा में हुए हंगामे के लिए लक्ष्मीकांत ने कांग्रेस और बसपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि दोनों पार्टियों की असलियत उजागर हो गई है।
केवल हंगामा खड़ा कर सदन की कार्रवाई मे विघ्न डालना ही इनका मकसद है। राज्यपाल राम नाईक ने दोनों पार्टियों को सबक देते हुए हंगामे के बावजूद अपना भाषण जारी रखा।
 अगले साल सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि मुसलिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे दल सत्ता से दूर रहेंगे। दोहराया कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उधर, डॉ. वाजपेयी ने पीएम के संसदीय दफ्तर पर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी तमाम शिकायतों का उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मौके पर ही निस्तारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed