{"_id":"5fd517882c40fb1fc33ddd5e","slug":"ramapanth-s-acharya-will-come-out-of-kashi-to-unite-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को एकसूत्र में जोड़ने के लिए काशी से निकलेंगे रामपंथ के आचार्य, आएसएस के इंद्रेश कुमार की पुस्तक छुआछूत मुक्त समरस भारत का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को एकसूत्र में जोड़ने के लिए काशी से निकलेंगे रामपंथ के आचार्य, आएसएस के इंद्रेश कुमार की पुस्तक छुआछूत मुक्त समरस भारत का लोकार्पण
Sun, 13 Dec 2020 12:48 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपंथ के आचार्य अखंड भारत की सांस्कृतिक सीमाओं को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक आंदोलन चलाएंगे। देश को एकसूत्र में बांधने के लिए काशी से रामपंथ के आचार्य देश के गांव-गांव तक जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने दी। शनिवार को वह लमही स्थित श्रीराम आश्रम में रामपंथ की कार्ययोजना का शुभारंभ करने काशी पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामपंथ सभी धर्मों, जातियों, पंथों के बीच सेतु की तरह काम करके सबको जोड़ने का काम करेगा। सांस्कृतिक पुनर्जागरण के जरिए रामपंथी जाति वैमनस्य को खत्म करने, धार्मिक हिंसा से समाज को मुक्त कराने और स्थायी रूप से शांति की स्थापना करने की योजना पर कार्य होगा। इस दौरान इंद्रेश कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक छूआछूत मुक्त समरस भारत का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामपंथ का अपना विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहां भारतीय विद्याओं को प्रमुखता दी जाएगी। श्रीराम आश्रम के प्रमुख डॉ. राजीव ने कहा कि जनवरी में रामपंथ के लोग देशभर से काशी में जुटेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान चट्टो बाबा, अर्चना भारतवंशी, प्रो. एसपी सिंह, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, डॉ. मृदुला जायसवाल, मो. अजहरूद्दीन, डॉ. मुकेश प्रताप सिंह, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, ताजिम आदि मौजूद रहे।