फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramadan 2023 No moon sighting today first Roza will start from Friday juma

Ramadan 2023: नहीं हुआ चांद का दीदार, जुमे से होगी पहले रोजे की शुरुआत, इस बार रमजान में पड़ेगा पांच जुमा

Wed, 22 Mar 2023 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Mar 2023 10:17 PM IST
सार

रमजान का चांद देखने के लिए बुधवार की शाम वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। लोग छतों पर चांद का दीदार करने को जुटे रहे। हालांकि चांद का दीदार नहीं हो सका। अब पहले रोजे की शुरुआत जुमे से यानी शुक्रवार को होगी। 

विज्ञापन
Ramadan 2023 No moon sighting today first Roza will start from Friday juma
आज चांद का नहीं हुआ दीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुकद्दस रमजान के चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ। अब पहले रोजे की शुरुआत जुमे से यानी शुक्रवार को होगी। बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद हुई चांद कमेटी की बैठक में कहीं से भी चांद होने की तस्दीक नहीं मिली। इसके बाद कमेटी ने चांद न होने का एलान किया। अब मोमिन शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे। गुरुवार से मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार की शाम रमजान का चांद देखने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। लोग छतों पर चांद का दीदार करने को जुटे रहे। हालांकि चांद का दीदार नहीं हो सका। चांद के सिलसिले से बुधवार को नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद में इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। उलेमाओं को जिले में कहीं से भी चांद दिखाई देने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


आसपास जिलों में भी चांद होने की तस्दीक नहीं हुई। मौलाना अब्दुल्लाह नासिर ने बताया कि कहीं से भी चांद होने की तस्दीक नहीं हुई। इस लिहाज से अब पहला रोजा शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना यूनुस, मौलाना जियाउर्रहमान, मौ. अब्दुल मतीन आदि रहे। उधर शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि गुरुवार से 34 शिया मस्जिदों में तरावीह की नमाज होगी। इस दौरान इफ्तार और दौरे वाली नमाज भी होगी।  इस बार रमजान में पांच जुमे की नमाज होगी। पहला रोजा ही शुक्रवार यानी जुमे से शुरू हो रहा है। 24 के बाद 31 मार्च, सात अप्रैल, 14 अप्रैल व 21 अप्रैल को जुमे की नमाज होगी।

सेहरी व इफ्तारी की खरीदारी

रमजान के मद्देनजर लोगों ने बुधवार को सहरी और इफ्तार के सामानों की खरीदारी की। लल्लापुरा, दालमंडी, मदनपुरा, बजरडीहा, बड़ीबाजार, पीलीकोठी, कज्जाकपुरा, कोनिया, अर्दली बाजार आदि इलाकों में रमजान के मद्देनजर अस्थायी दुकानें सज गई हैं।

डिजिटल घड़ी बताएगी सहरी और इफ्तार का समय

रमजान में इबादत के लिए इस बार डिजिटल घड़ी (औकात सलात डिजिटल) खास है। ये घड़ी रोजेदारों को पांच वक्त की नमाज, सहरी और इफ्तार का सही वक्त बताएगी। इसमें उर्दू के साथ हिंदी व अंग्रेजी में भी समय दर्ज है। दालमंडी के दुकानदार मोहम्मद वसीम ने बताया कि पांचों वक्त की नमाज (फज्र, जोहर, अस्र, मगरिब और इशा) से लेकर सहरी व इफ्तारी के समय अलार्म बजता है। रमजान में इस घड़ी से लोगों को काफी सहूलियत होगी। यह बाजार में अलग-अलग आकार में मौजूद है। इसकी कीमत आठ से 90 हजार रुपये के बीच है। इसके अलावा सऊदी का काबा कुरान बॉक्स भी खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed