{"_id":"5a5cde4f4f1c1b86268b4906","slug":"ramada-hotel-and-jhv-mall-will-be-go-for-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...नहीं तो रमाडा होटल और JHV मॉल हो जाएगा नीलाम, सपा के पूर्व सांसद का है स्वामित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...नहीं तो रमाडा होटल और JHV मॉल हो जाएगा नीलाम, सपा के पूर्व सांसद का है स्वामित्व
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
होटल और जेएचबी मॉल पर वसूली का नोटिस चस्पा, सील करने की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पूर्व सांसद एवं सपा नेता जवाहर जायसवाल से 46 करोड़ 75 लाख 92 हजार वसूलने के लिए कुशीनगर जिले का प्रशासनिक अमला सोमवार को उनके स्वामित्व वाले रमाडा होटल और जेएचबी मॉल पहुंचा। वसूली को लेकर पूर्व सांसद से बातचीत हुई और अंतत: शाम साढ़े छह बजे दोनों स्थानों पर वसूली का नोटिस चस्पा कर दिया। उन्हें यह राशि जमा रकम जमा करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।
मंगलवार शाम तक पैसे न जमा करने पर होटल सील कर दिया जाएगा। बाद में होटल और मॉल की नीलामी कर वसूली की जाएगी। अन्य संपत्तियां भी अटैच कर उनकी भी नीलामी की जाएगी। तीन साल से ये मामला लटका हुआ था। हाईकोर्ट के निर्देश पर कुशीनगर के अधिकारी पहुंचे हैं।
कानपुर शुगर वर्क्स की पडरौना चीनी मिल को जेएचवी ग्रुप के जवाहर जायसवाल, उनके पुत्र गौरव जायसवाल, प्रार्थ जायसवाल और अमित जायसवाल ने संचालन के लिए लिया था। 2005-06 और 2011-12 में चीनी मिल चली थी। गन्ना किसानों का भुगतान न किए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने मिल का अधिग्रहण कर लिया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने किसानों का बकाया भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया था। भुगतान को लेकर कई बार कुशीनगर के डीएम को दिशानिर्देश दिए गए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो मामले में हाईकोर्ट में इसी महीने तीन तारीख लगी हैं। प्रशासन को 30 जनवरी तक वसूली का निर्देश दिया गया है। जवाहर जायसवाल को दो आरसी जारी की गई हैं। एक आरसी में तीन करोड़ 75 लाख 92 हजार और दूसरी आरसी में 43 करोड़ रुपये की वसूली होनी है।

पडरौना के एसडीएम अजय नारायण सिंह और सीओ पडरौना नितेश प्रताप सिंह सोमवार सुबह वाराणसी आ गए थे। उन्होंने डीएम योगेश्वर राम मिश्र से संपर्क कर फोर्स मांगी। दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम रमाडा होटल पहुंची। टीम और जवाहर जायसवाल में कई घंटे वार्ता हुई। मामला डीएम तक भी पहुंचा लेकिन जवाहर जायसवाल पैसे देने को राजी नहीं हुए।
शाम करीब साढ़े छह बजे टीम फिर रमाडा होटल पहुंची और होटल सील करने का निर्देश दिया। होटल प्रबंधन की ओर से विदेशी मेहमानों को होटल से चेकआउट करने एवं उनके ठहरने का प्रबंध करने को समय मांगा गया। इस पर प्रशासन ने होटल और जेएचवी मॉल पर नोटिस चस्पा करते हुए पूर्व सांसद को 24 घंटे में धनराशि जमा करने की मोहलत दी।
कहा गया कि अगर मंगलवार शाम तक पहली आरसी के तीन करोड़ 75 लाख 92 हजार जमा नहीं किए गए तो होटल और मॉल को सील कर दिया जाएगा। जायसवाल को 30 जनवरी तक 43 करोड़ रुपये और देने हैं। जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी पर अदालत ने स्थगनादेश दिया है।