फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Shakti Puja program celebration at Namo Ghat in Ramayana Utsav

Varanasi: रामायण उत्सव में नमो घाट पर साकार हुई राम की शक्ति पूजा, कलाकारों ने कार्यक्रम को बना दिया यादगार

Tue, 30 Jan 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

राम की शक्ति पूजा का 101वां मंचन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से यादगार बना दिया। नमो घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर पूरब और पश्चिम के कलाकारों के वाद्यवृंद की प्रस्तुतियों का संगम हुआ। इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

विज्ञापन
Ram Shakti Puja program celebration at Namo Ghat in Ramayana Utsav
varanasi news - फोटो : नीरज कुमार

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय रामायण उत्सव की अंतिम निशा में नमो घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर राम की शक्ति पूजा साकार हुई। रूपवाणी के कलाकारों ने राम की शक्ति पूजा के 101वें मंचन को यादगार बना दिया। राम की शक्ति पूजा और शक्ति के आशीर्वाद के साथ ही अंतरराष्ट्रीय रामायण उत्सव का दूसरा चरण संपन्न हुआ।

विज्ञापन


अंतिम प्रस्तुति व्योमेश शुक्ल के निर्देशन में नाटक राम की शक्ति पूजा में सम्मिलित पात्रों ने अपने जीवंत अभिनय से श्रीराम द्वारा रावण से युद्ध में विजय की कामना से की गई शक्ति पूजा की प्रस्तुति से दर्शकों को भक्ति भाव से भर दिया। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय रामायण उत्सव का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर आचार्य ने दीप जलाकर की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रथम संगीतांजली श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवानी शुक्ला ने अपने गायन से अर्पित की। उन्होंने गायन की शुरुआत राग भीमपलासी में प्रणवरंग द्वारा निबद्ध रचना अलबेलो अवध कुमार...से की। इसके बाद गुरु प्रभावरंग द्वारा रचित अयोध्या धाम के नवीन स्वरूप को समर्पित रचना चला चली गुइयां धाम दुवारे दीन दयाला जहां अवतारे...की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरब और पश्चिम के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर

दूसरी प्रस्तुति फ्रांस की हेलेन लेगार्डे के सेलियो वादन के नेतृत्व में वाद्य वृंद की रही। इसमें पूरब और पश्चिम के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। लंदन की सुषिर वाद्य, अकार्डियन वादिका कटिंका तथा स्कॉटलैंड के ताल वाद्य दरबुका वादक स्टुवर्ड और केनॉट का गिटार वादन था। तबला वादन पं. अशोक पांडेय और वायलिन वादन पं. सुखदेव मिश्र का रहा। वाद्य वृंद का आरंभ राग हेमवती में तीनताल में निबद्ध रचना से हुआ। 

तीसरी प्रस्तुति में बीएचयू मंच कला संकाय की प्रो. शारदा वेलंकर ने गायन की शुरूआत राम भजन राम कहो बांवरे, मेरो मन राम ही राम रटे, ऐसो को उदार जग माही...से की। चौथी प्रस्तुति अभिजीत चक्रवर्ती के कथक की रही। इस दौरान अशोक कपूर, अंशुमान महाराज, श्रीधर मिश्रा उपस्थित रहे। समन्वय अतुल सिंह तथा संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य एवं सौरभ चक्रवर्ती ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed