फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Navami 2023 slogan of Jai Siyaram resonated with Ram kalash Yatra in Varanasi

Ram Navami: वाराणसी में रामकलश यात्रा के साथ गूंज उठा जय सियाराम का नारा, अखंड भारत में रामराज्य की कामना

Thu, 30 Mar 2023 11:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रीराम ध्वजा एवं पवित्र रामकलश यात्रा सुभाष भवन से रामलीला मैदान तक निकाली गई।  यात्रा में शामिल सभी लोगों को एक ही मकसद था कि अखंड भारत बने और इसमें रामराज्य की स्थापना हो।

 

विज्ञापन
Ram Navami 2023 slogan of Jai Siyaram resonated with Ram kalash Yatra in Varanasi
श्रीराम ध्वजा एवं पवित्र रामकलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रीराम ध्वजा एवं पवित्र रामकलश यात्रा सुभाष भवन से रामलीला मैदान तक निकाली गई। सिर पर पवित्र रामकलश लेकर महिलाएं चलीं तो जय सियाराम का नारा गूंज उठा। वहीं, श्रीराम ध्वजा लेकर चलने वाले युवाओं ने जोश में नारा लगाया। यात्रा में शामिल सभी लोगों को एक ही मकसद था कि अखंड भारत बने और इसमें रामराज्य की स्थापना हो।

विज्ञापन


पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने श्रीराम ध्वजा यात्रा का नेतृत्व किया। रामपंथ के पंथाचार्य डा. राजीव ने कहा कि अगर पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देश भगवान श्रीराम की ध्वजा फहराएं तो उनके देश में भी समृद्धि आ जाएगी। आज राम नाम की ही वजह से भारत शांति के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। 
विज्ञापन


महंत बालक दास ने कहा कि सनातनी हो या गैर सनातनी सबको अपने घर में खुशहाली के लिए राम ध्वजा को अपने घर पर लगाना चाहिए। यात्रा में डॉ अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी आदि लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed