फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram naik says that group marriage will end dowry system

दहेज प्रथा को खत्म करेगा सामूहिक विवाहः राम नाईक

Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: shashikant misra Updated Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ram naik says that group marriage will end dowry system
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि सामूहिक विवाह ही दहेज प्रथा को खत्म करेगा। दहेज आज लड़कियों के विकास की राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। इसके बावजूद आज हर क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार को जौनपुर के होटल रिवर व्यू में जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने संस्था के कार्यों में सरहनीय योगदान के लिए 15 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जेब्रा संस्था ने अपने 25 वर्षों में 500 जोड़ों को दांपत्य सूत्र में बांधकर नेक कार्य किया है। यह बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


दहेज समाज के लिए कलंक है। सामूहिक विवाह से इस कलंक को मिटाया जा सकता है और शादियों पर होने वाले खर्च को भी कम किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का अभियान सफल रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष प्रदेश के विश्वविद्यालयों 16 लाख विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं, जिसमें  51 फीसदी छात्राएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 13 लाख छात्रों को दीक्षांत समारोह में उपाधि दी गई है, जिसमें 56 फीसदी छात्राएं हैं। इतना ही नहीं पदक पाने वालों में भी 66 फीसदी मेधावी छात्राएं शामिल हैं। एक साल में पांच प्रतिशत महिलाओं के सफलता का ग्राफ बढ़ जाना निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, गरीब और दिव्यांगों के सहयोग के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि जेब्रा संस्था का कार्य रचनात्मक रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े लोग बधाई के पात्र हैं। अध्यक्षता कर रहे अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहा कि सामूहिक विवाहों का आयोजन सराहनीय काम है। जेब्रा संस्था का कार्य समाज के लिए सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि 500 जोड़ों के विवाह के अलावा दो विद्यालयों को गोद लेकर छात्रों को सारी सुविधाएं दी जा रही है। 

कुंभ में स्नान के लिए मिलेगा स्वच्छ जल 

Ram naik says that group marriage will end dowry system
राम नाईक - फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि गंगा और अन्य नदियों के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के चलते ही प्रयागराज कुंभ में दो करोड़ लोगों को स्नान करने के लिए स्वच्छ जल मिलेगा। वह शुक्रवार को यहां जेब्रा संस्था के रजत जयंती समारोह में भाग लेने आए थे।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह ही दहेज प्रथा को खत्म करेगा। यह लड़कियों के विकास की राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गंगा की सफाई के काम में काफी सफलता मिली है।

सरकार ने गोमती को स्वच्छ बनाने और शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए 300 करोड़ रुपये दिए हैं। सीवर लाइन बनने के बाद नदी काफी हद तक स्वच्छ हो जाएगी। लोगों को भी स्वच्छता के लिए पहल करनी चाहिए।

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर कहा कि इस पर काफी हद तक अंकुश लगा है। अपराध दो तरह के होते हैं। एक संगठित अपराध जो साजिश का हिस्सा होता है। दूसरा व्यक्तिगत, जिसे लोग अपने स्वार्थ में करते हैं। संगठित अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed