फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Trust Paramhanshacharya Maharaj on strike Demand of Mohan Bhagwat President of Trust

राम मंदिर: मोहन भागवत को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की मांग, धरने पर बैठे परमहंसाचार्य महाराज

Wed, 05 Feb 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Trust Paramhanshacharya Maharaj on strike Demand of Mohan Bhagwat President of Trust
राम मंदिर और धरने पर बैठे परमहंसाचार्य महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राममंदिर ट्रस्ट बनाने की घोषणा कर दी। अब इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष के बनेने की दौड़ शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अयोध्या के रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंसाचार्य महाराज ने संघ प्रमुख को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने चंदौली जिले के बिलारीडीह शिव मंदिर पर अनिश्चित कालीन अनशन की शुरूआत की है। उनका कहना है कि जब तक संघ प्रमुख को ट्रस्ट का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा, तब तक वे अनशन पर रहेंगे।
विज्ञापन


परमहंसाचार्य महाराज माघ माह में प्रयागराज में संगम स्नान के लिए अयोध्या से चले थे। प्रयाग के बाद वाराणसी गंगा स्नान के बाद बुधवार को वे बिलारीडीह शिव मंदर पर पहुंचे। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंजूरी दी गई है। इममें 15 सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने इस ट्रस्ट का अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बनाने की मांग के समर्थन में अनशन की शुरूआत कर दी। महाराज ने कहा कि रामजन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा से हर राम भक्त प्रसन्न है। यह मंदिर भ्रष्टाचार मुक्त, पाप मुक्त भारत की स्थापना का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed