फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha Kashi will celebrate Diwali regarding Ram Temple Consecration Ceremony

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशी में निकाली जा रही शोभायात्रा, शाम को घाट पर जलाएंगे 21 हजार दीप

Mon, 22 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्सव पर काशी में एक हजार नावों पर राम के विग्रहों की शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम 15 स्पीड बोट के साथ तैनात की गई है। 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Kashi will celebrate Diwali regarding Ram Temple Consecration Ceremony
shobha yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज काशी में उत्सव के रूप में मनेगी और पूरी काशी आज दिवाली मनाएगी। इस मौके पर घाट के अलावा मंदिरों, चौक-चौराहों पर दीप जलेंगे। अर्द्धचंद्राकार गंगा के सभी 84 घाटों, कुंडों और तालाबों पर दीपोत्सव होगा। नमो घाट पर संगीत के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। निषाद समाज की ओर से सोमवार को एक बजे राजघाट से अस्सी घाट तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आज पर्यटक निशुल्क नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


अयोध्या उत्सव पर एक हजार नावों पर राम के विग्रहों की शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामनगर के नाविक रामनगर से नौका यात्रा करते हुए राजघाट पहुंचेंगे। नावों पर सवार होकर दस हजार श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसमें 21 सदस्यीय डमरू दल, शंख और ढोल बजाते दल व श्रद्धालु शामिल होंगे। 
विज्ञापन


एक क्रूज और पांच बड़े बजे पर राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी। शोभायात्रा में सबसे आगे राम रामदरबार की झांकी, राम के पांव पखारते निषादराज, वनगमन की झांकियां चलेंगी। अस्सी घाट से निषादराज घाट पर यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर करीब 21 हजार दिए जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पोखरे और कूंडों पर भी जलेंगे दीप

Ram Mandir Pran Pratishtha Kashi will celebrate Diwali regarding Ram Temple Consecration Ceremony
ram mandir Shobha yatra - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पोखरे, तालाबों और कुंडों पर दीपदान होगा। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया की पुष्कर तालाब पर 2100 दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली एवं आरती महासमिति की ओर से रामघाट पर दीपोत्सव होगा। शहर के अलावा ब्लॉक और तहसील स्तर पर मंदिरों में आयोजन की तैयारी है। इस दौरान मंदिरों में रामधुन, मानस पाठ होगा।

सुरक्षा में एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान तैनात 
शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम 15 स्पीड बोट के साथ तैनात की गई है। जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए एक कंपनी एनडीआरएफ और जल पुलिस के 50 जवान तैनात किए गए हैं। जल पुलिस ने नाविकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है।

रामलीला के पात्रों के पांव पखारेंगे रामनगर के बबलू

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के पात्रों के पांच पखारने वाले रामनगर निवासी केवट बबलू साहनी शोभायात्रा से पहले राम के पांव धोकर नाव में चढ़ाएंगे। इसके बाद भगवान की आरती उतारी जाएगी। मानस के दोहों से राम का गुणगान करने के साथ शोभायात्रा अस्सी रवाना होगी। रामनगर में भी नावों का संचालन निशुल्क हो रहा है। रामनगर के बलुआ घाट 11 बजे नौकायात्रा शुरू होकर राजघाट पहुंची। 

अस्सी घाट पर सजेगी राममय रंगोली
अस्सी घाट पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से राममय रंगोली सजाई जाएगी। घनश्याम मिश्र ने बताया कि घाट पर 20 फीट ऊंचा कटआउट लगाया जाएगा। गंगा आरती से पूर्व दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर करीब 21 हजार दिए जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed