फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir inauguration special handicrafts wooden Ramdarbar and temple from Kashi to be gifted to visitors

Ram Mandir: काशी से अयोध्या भेजे गए एक लाख राम मंदिर के मॉडल, लगातार ऑर्डर से मालामाल हो रहे कारीगर

Mon, 25 Dec 2023 12:05 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

खोजवां के नेशनल अवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि अयोध्या से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।इस समय बाकी काम छोड़कर सिर्फ रामदरबार और राम मंदिर का मॉडल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ram Mandir inauguration special handicrafts wooden Ramdarbar and temple from Kashi to be gifted to visitors
काशी के हस्तशिल्पी तैयार कर रहे लकड़ी के रामदरबार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर उद्घाटन के दौरान आगंतुकों को लकड़ी का रामदरबार और राम मंदिर का मॉडल भेंट किया जाएगा। जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के रामदरबार और राममंदिर के मॉडल को काशी के हस्तशिल्पी तैयार कर रहे हैं। एक लाख मॉडल अयोध्या भेजे जा चुके हैं, जबकि एक लाख मॉडल तैयार करने के ऑर्डर पर हस्तशिल्पी काम कर रहे हैं। 25 हजार मॉडल की खेप 27 दिसंबर को अयोध्या भेजी जाएगी।

विज्ञापन


खोजवां के नेशनल अवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि अयोध्या से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। इस समय बाकी काम छोड़कर सिर्फ रामदरबार और राम मंदिर का मॉडल तैयार किया जा रहा है। वहां के कारोबारियों से लगातार ऑर्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ram Mandir: राममंदिर निर्माण के लिए दान देने वाले पहले शख्स हैं सियाराम, एक साल पहले दिए एक करोड़ रुपये; पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े कारोबारियों की ओर से कहा गया है कि काम जारी रखें और भी मॉडल की दरकार होगी। चित्रकूट और अन्य जगहों से कारीगरों को बुलवाकर राम मंदिर और रामदरबार का लकड़ी का मॉडल तैयार कराया जा रहा है। खोजवां के अन्य हस्तशिल्पियों को भी ऑर्डर मिले हैं।

बनारसी जीआई उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर लकड़ी का रामदरबार और श्रीराम मंदिर का मॉडल बन रहा है। इसके अलावा जीआई उत्पादों में शामिल वॉल हैंगिंग, वुड कार्विंग, मेटल रिपौजी वर्क, जरी जरदोजी, साॅफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट की मदद से भी श्रीराम मंदिर मॉडल को विकसित किया जाएगा। मंदिर के उद्घाटन के बाद बनारसी जीआई उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। अयोध्या के अलावा काशी में भी इन उत्पादों की बिक्री खूब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed