फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ram mandir

घर से मंदिर तक जलेंगे राम नाम के दीप

Sat, 01 Aug 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
वाराणसी। ब्रह्मांड के नायक श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर पांच अगस्त को काशी में दीपावली सरीखा नजारा होगा। घर की ड्योढ़ी से मंदिरों की चौखट तक राम नाम के दीप जलेंगे। आराध्य राम के नाम की गूंज भी चारों तरफ सुनाई देगी। संत समाज ने लोगों से पांच अगस्त को दीप जलाने और राम नाम जपने की अपील की है।
विज्ञापन

सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने बताया कि मठ में चार अगस्त से ही रामचरित मानस का पाठ आरंभ हो जाएगा। महादेव ने जिनको अपने गुरू के रूप में हमेशा पूजा है, उन्हीं भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंदिर और आश्रम को भी दीपों से सजाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि रामचरित मानस के पाठ के साथ दीप जलाएं। पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने बताया कि पांच अगस्त को मठ में रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा और हवन, यज्ञ का भी आयोजन होगा। मठ में दीपावली सरीखा माहौल होगा। रामभक्त हनुमान और उनके प्रभु के दरबार दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे।
विज्ञापन

मार्कंडेय की तपोभूमि, सारनाथ और सीर की मिट्टी भी जाएगी अयोध्या
सारनाथ/चौबेपुर। मंदिर के शिलान्यास के लिए देशभर से लोग अपने तरीके से भगवान राम को कुछ न कुछ समर्पित कर रहे हैं। इसमें नदियों का जल और महान संतों की जन्मस्थली और कर्मस्थली से स्मृति व ऊर्जा के रूप में मिट्टी भी अयोध्या जा रही है। काशी से निर्गुण परब्रह्म के उपासक व श्रम साधक कबीर के प्राकट्य स्थल, सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली की मिट्टी भी अयोध्या जा रही है। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे। उधर, मार्कंडेय महादेव की तपोभूमि की मिट्टी और गंगा-गोमती के संगम का जल गोस्वामी समाज के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में सौंपा। श्यामू गिरी, प्रेमनाथ गिरी, बजरंगी गिरी, कुंदन सिंह, नीलू पांडेय, पिंटू सेठ, राजू यादव, मुन्ना गिरी, राजेश गिरी, पंकज गिरी, राजू सिंह, कालीचरण, अभिषेक पांडेय आदि ने मिट्टी और जल का कलश विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, राजन तिवारी, शशिभूषण और संत मथुरादास को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांटे गए राम ध्वज
वाराणसी। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में शुक्रवार को रामध्वज बांटे गए। साथ ही अपील की गई पांच अगस्त को यह ध्वज लहराएं और दीप जलाएं। इसमें विवेक शंकर तिवारी, अजय रस्तोगी, सौरभ मौर्य, राजू चक्रवर्ती, सतीश चौबे, विकल्प गोस्वामी, प्रतीक शर्मा, इंदु शेखर तिवारी और उत्कर्ष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed