फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : Muslim women recite Ramcharit Manas enthusiasm about Ram temple in Varanasi

Ram Mandir Ayodhya: मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, अयोध्या से लाई गई मिट्टी का दर्शन कर हुईं निहाल

Wed, 05 Aug 2020 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : Muslim women recite Ramcharit Manas enthusiasm about Ram temple in Varanasi
भगवान राम की पूजा करती महिला। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के इंद्रेश नगर लमही के सुभाष भवन में विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि पूजनोत्सव का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ। मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया। अयोध्या से लाई गई श्रीराम जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी भी दर्शन के लिए रखी गई। 

विज्ञापन


बुधवार को सुभाष भवन को हनुमान ध्वजा से सजाया गया। चित्रकार रुचि सिंह द्वारा बनाए गए भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी दीप जलाए गए। हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर श्रीराम के भजन गाए।
विज्ञापन

 

Ram Mandir bhumi pujan ayodhya news : Muslim women recite Ramcharit Manas enthusiasm about Ram temple in Varanasi
रामचरित मानस का पाठ करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया तो काशी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती उतारी। नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित राम आरती भी गाई गई और हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर बधाई संदेश गाया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण पूरे विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाएगा। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की आधारशिला सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। इस दौरान अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन, नगीना बेगम, सोनी बानो, रुखसाना, नाजमा, शहनाज, रूखसार, अजमती, सोनी, मदीना, बशीरूननिशा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed