फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir 14 lakh people donated 10 rupees to Ram Temple, the cart seller gave the whole day's earnings.

Ram Mandir: 14 लाख लोगों ने राम मंदिर को दिया 10 रुपये दान, ठेले वाले ने दी थी दिन भर की कमाई

Thu, 28 Dec 2023 12:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Dec 2023 12:38 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: हिंदू आस्था के बड़े केंद्र अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस ने हर घर पर दस्तक देकर समर्पण निधि का संग्रह किया है। इसके लिए काशी प्रांत के 27 जिलों में 50-50 कार्यकर्ताओं की 1506 टोलियों ने 25 लाख आस्थावानों समर्पण राशि संग्रहित की।

विज्ञापन
Ram Mandir 14 lakh people donated 10 rupees to Ram Temple, the cart seller gave the whole day's earnings.
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य दरबार के लिए काशी प्रांत के 25 लाख लोगों ने यथासंभव धनराशि समर्पित की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 1506 टोलियों ने काशी प्रांत के 27 जिलों से 92 करोड़ रुपये की समर्पण राशि का संग्रह किया। इसमें सबसे ज्यादा 13 लाख 75 हजार 61 लोगों ने 10-10 रुपये का दान प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित किया है। वहीं, 55906 लोगों ने हजारों और लाखों रुपये दान में दिए हैं। अभियान में काशी प्रांत उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च पायदान पर रहा।

विज्ञापन

हिंदू आस्था के बड़े केंद्र अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस ने हर घर पर दस्तक देकर समर्पण निधि का संग्रह किया है। इसके लिए काशी प्रांत के 27 जिलों में 50-50 कार्यकर्ताओं की 1506 टोलियों ने 25 लाख आस्थावानों समर्पण राशि संग्रहित की। इसके लिए बाकायदा 10,100 और एक हजार रुपये के कूपन भी देकर धनराशि एकत्रित की गई है। काशी प्रांत में सबसे ज्यादा 10 रुपये के कूपन के जरिये 13 लाख 75 हजार 61 लोगों ने अपनी आस्था भगवान के प्रति दिखाई। चार लाख 85 हजार 494 लोगों ने 100 रुपये और 72 हजार 967 हजार लोगों ने एक हजार के कूपन के जरिये भव्य मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया। काशी प्रांत में 55906 लोगों ने चेक और रसीद के जरिये दान अर्पित किए हैं। इसमें 21107 ने नकद लेकर रसीद प्राप्त की और 24,799 ने चेक के जरिये प्रभु श्रीराम के खाते में धनराशि दी।

विज्ञापन

ठेले वाले ने दी थी दिन भर की कमाई

आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि वाराणसी के नई सड़क इलाके में समर्पण अभियान के दौरान शाम के वक्त एक ठेले वाले को जैसे पता लगा कि मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्रित हो रही है, उसने दिन भर की कमाई 110 रुपये जमा करने की इच्छा जताई। उसने 100 रुपये का कूपन अपने नाम और 10 रुपये का कूपन बेटे के नाम से लेकर मंदिर निर्माण में अपना योगदान समर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी प्रांत में अभियान के 25 लाख लोगों से 72 करोड़ रुपये समर्पण राशि एकत्रित की गई। इसके अलावा बहुत से भक्तों ने राम जन्मभूमि न्यास के खाते में भी दान की राशि भेज दी थी। कुल मिलाकर काशी प्रांत से करीब 92 करोड़ रुपये समर्पण राशि एकत्रित हुई है। - मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह, आरएसएस, काशी प्रांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed