फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram and laxman sit down strike due to dirt in varanasi

बनारसः गंदगी के चलते राम-लक्ष्मण को होने लगी उल्टियां, धरने पर बैठे दोनों भाई

Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Ram and laxman sit down strike due to dirt in varanasi
धरने पर बैठे राम-लक्ष्मण - फोटो : amar ujala
बनारस की धनेसरा तालाब पर हो रही रामलीला में उस समय अफरातफरी मच गई जब राम लीला की शुरूआत में तालाब की गंदगी और बदबू से राम और लक्ष्मण को उल्टी होने लगी। इसके बाद तो राम-लक्ष्मण और आयोजक धरने पर बैठ गए। यह मामला इतना बढ़ा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा और अंत में रविवार से तालाब की सफाई और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन मिला तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


पौराणिक धनेसरा तालाब पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला चल ही रहा था कि इसी बीच साफ सफाई न होने से भी शनिवार को एक और मामला हो गया। रामलीला में सूपर्णखा के नासिका छेदन की लीला होने वाली थी।
विज्ञापन


इसी बीच जब तालाब के पास राम और लक्ष्मण पहुंचे तो गंदगी और बदबू के चलते वहां पर लोगों को नाक बंद करना पड़ा। यही नहीं इन दोनों पात्रों को उल्टियां होने लगी। इस पर आयोजकों ने रामलीला को रोक कर राम और लक्ष्मण के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद दर्शक और अन्य लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोष प्रकट करते हुए लाटभैरव रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार पाण्डेय व विश्व हिन्दू परिषद के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ने कहा कि 1545 से चली आ रही इस परंपरा को समाप्त करने के निए नगर निगम और प्रशासन जुट गया है। कहने के बाद भी न तो अतिक्रमण हट रहा और न ही सफाई की जा रही है।


ऐसे में हम लोग इस धार्मिक आयोजनों को नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारियों के इस प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली। इस पर वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दी गई। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह और एसडीएम विनय कुमार सिंह ने रविवार को ही तालाब में सफाई कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed