{"_id":"688b4083f92e65f9a50daf30","slug":"raksha-bandhan-special-muslim-women-of-varanasi-sent-rakhi-to-pm-modi-on-success-of-operation-sindoor-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Special: काशी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी को भेजी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan Special: काशी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी को भेजी राखी
Thu, 31 Jul 2025 03:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:38 PM IST
सार
काशी की मुस्लिम महिलाओं ने टिक्की, सितारा, गोटे और किरन के साथ पीएम के लिए रक्षासूत्र तैयार किया। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर महिलाओं ने पीएम के लिए राखी भेजी।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को भेजी राखी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को राखी भेजी। लमही स्थित सुभाष भवन में महिलाओं ने अपने हाथों से टिक्की, सितारा, गोटा, किरन से रंग बिरंगी राखी तैयार की। कुछ राखियां ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनाई गई।
विज्ञापन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के चित्र के अलावा रंग-बिरंगे राखी तैयार किया। इस दौरान वह हमार मोदी भइया, राखी बाधब तोरे कलइया पे..., एक-एक मिसाइल से पाकिस्तान के बेधला... आदि गीत गाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर सात साल बाद नहीं लगेगा भद्रा, 29 साल बाद बन रहा खास योग
विज्ञापन
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा किबहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वालों को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि पाकिस्तान को घुटनों पर भी ला दिया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर देश की लाज रखी।
डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि पीएम मोदी ने तीन तलाक खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। इस मौके पर खुर्शीदा बानो, नगीना बेगम, डॉ. मृदुला जायसवाल, आसमा जबी, महरुन नीश, रौशनजहां, मुन्नी, गुलशन बानो, नरगिस, जमीला, रुखसार आदि रहीं।