फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raksha Bandhan 2023 Date and Muhurat Time When is Rakhi on August 30 or 31

Raksha Bandhan date: 30 या 31 अगस्त..कब है रक्षाबंधन, न आएं भ्रम में, जानें शुभ मुहूर्त?

Sun, 13 Aug 2023 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Aug 2023 10:54 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2023 Date and Time : ज्योतिषाचार्य प्रो. रामचंद्र पांडेय ने धर्म सिंधु एवं निर्णय सिंधु ग्रंथों का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि पूर्णिमा का मान दो दिन का प्राप्त हो रहा है तो प्रथम दिन सूर्योदय के एक घटी के बाद पूर्णिमा का आरंभ होकर दूसरे दिन पूर्णिमा छह घटी से कम प्राप्त हो रही हो तो पूर्व दिन में भद्रा से रहित काल में रक्षाबंधन करना चाहिए।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Date and Muhurat Time When is Rakhi on August 30 or 31
raksha bandhan - फोटो : iStock

विस्तार

श्रावणी उपाकर्म और रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को ही मनाया जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्यों ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर फैले भ्रम का निराकरण कर दिया है। शनिवार को बीएचयू के ज्योतिष विभाग में काशी विद्वत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तिथि पर सर्वमान्य निर्णय हुआ।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: असलहों से लैस नौ लोग आधी रात पहुंचे रंगदारी मांगने, शोर मचाने पर दो पकड़े गए, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य प्रो. रामचंद्र पांडेय ने धर्म सिंधु एवं निर्णय सिंधु ग्रंथों का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि पूर्णिमा का मान दो दिन का प्राप्त हो रहा है तो प्रथम दिन सूर्योदय के एक घटी के बाद पूर्णिमा का आरंभ होकर दूसरे दिन पूर्णिमा छह घटी से कम प्राप्त हो रही हो तो पूर्व दिन में भद्रा से रहित काल में रक्षाबंधन करना चाहिए। 31 अगस्त को पूर्णिमा छह घटी से कम प्राप्त हो रही है। 30 अगस्त को नौ बजे रात तक भद्रा है, इसलिए 30 अगस्त को रात्रि में भद्रा के बाद रक्षाबंधन करना शास्त्र सम्मत होगा। रात्रिकाल में भी रक्षाबंधन का विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Raksha Bandhan 2023 Date and Muhurat Time When is Rakhi on August 30 or 31
Raksha Bandhan - फोटो : iStock

काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने भी विभिन्न पंचांगों में प्रदत पूर्णिमा के मान तथा धर्मशास्त्र के वचनों की समीक्षा करते हुए 30 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने का समर्थन किया। बैठक में ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. गिरजा शंकर, पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रो. रामजीवन मिश्र, प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी, डॉ. सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।

उपाकर्म में नहीं लगता है भद्रा दोष

श्रावण पूर्णिमा का एक महत्वपूर्ण कर्म उपाकर्म भी होता है। इसका अनुष्ठान शुक्ल यजुर्वेद के तैतरीय को छोड़कर अन्य सभी शाखा वालों का धर्म शास्त्रीय ग्रंथों के अनुसार 30 तारीख को तथा तैतरीय शाखा वालों की उदय व्यापिनी पूर्णिमा में 31 को उपाकर्म करना शास्त्र सम्मत रहेगा। खंड रूप में पूर्णिमा का दो दिन मान प्राप्त होने की स्थिति में द्वितीय दिन यदि दो/तीन घटी से अधिक और छह घटी से कम पूर्णिमा प्राप्त हो रही हो तो शुक्ल यजुर्वेद की तैतरीय शाखा के लोगों को श्रावणी उपाकर्म दूसरे दिन तथा शुक्ल यजुर्वेदीय अन्य सभी शाखा के लोगों को श्रावणी उपाकर्म पूर्व दिन अर्थात 30 अगस्त को ही करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed