फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine people armed with weapons arrived at 12 o'clock demanding extortion, two were caught for making noise

Varanasi: असलहों से लैस नौ लोग आधी रात पहुंचे रंगदारी मांगने, शोर मचाने पर दो पकड़े गए, ये है पूरा मामला

Sun, 13 Aug 2023 09:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Aug 2023 09:03 AM IST
सार

चक्रपानपुर निवासी मनीजर बिंद ने बताया कि शुक्रवार की रात 12:30 बजे के लगभग दो चारपहिया वाहनों और एक बाइक से उनके घर पर गांव का राजन बिंद, राजकुमार बिंद व राहुल बिंद और भदोही के औराई क्षेत्र के मेधीपुर का कृष्णकांत व लवकुश और चार अज्ञात लोग आए। सभी लाठी-डंडे और असलहे से लैस थे।

विज्ञापन
Nine people armed with weapons arrived at 12 o'clock demanding extortion, two were caught for making noise
रंगदारी मांगी

विस्तार

चक्रपानपुर गांव निवासी मनीजर बिंद के घर शुक्रवार की आधी रात दो चारपहिया वाहनों और एक बाइक पर सवार नौ लोग एक लाख रुपये रंगदारी मांगने पहुंचे। मनीजर के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो दो लोग पकड़े गए और अन्य भाग निकले। पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया। प्रकरण को लेकर मिर्जामुराद थाने में पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey live update: ज्ञानवापी सर्वे का आज 11वां दिन, तहखाने की बारिकी से होगी जांच

विज्ञापन

चक्रपानपुर निवासी मनीजर बिंद ने बताया कि शुक्रवार की रात 12:30 बजे के लगभग दो चारपहिया वाहनों और एक बाइक से उनके घर पर गांव का राजन बिंद, राजकुमार बिंद व राहुल बिंद और भदोही के औराई क्षेत्र के मेधीपुर का कृष्णकांत व लवकुश और चार अज्ञात लोग आए। सभी लाठी-डंडे और असलहे से लैस थे। राजन और राजकुमार ने उनके ऊपर असलहा तान कर एक लाख रुपये शनिवार तक हर हाल में देने को कहा। अन्यथा की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी गई। यह देख उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। खुद को घिरता देख रंगदारी मांगने वाले अपने वाहन छोड़ कर भागने लगे, लेकिन उनमें से कृष्णकांत और लवकुश पकड़े गए। कृष्णकांत और लवकुश के साथ ही दो चारपहिया वाहन और बगैर नंबर की एक बाइक को मिर्जामुराद थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed