फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajnath singh keep foundation stone of CRPF Training center in chandauli

चंदौली में गृहमंत्री ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर का किया शिलान्यास, कहा- भारत करेगा आतंकवाद का खात्मा

Sat, 02 Mar 2019 12:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 02 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh keep foundation stone of CRPF Training center in chandauli
CRPF Training center का किया शिलान्यास - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath singh) शनिवार को चंदौली जिले के चकिया तहसील के सोनहुल गांव में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी। इसके लिए राजनाथ सिंह(Rajnath singh) वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चंदौली पहुंचे। 

विज्ञापन


चंदौली पहुंचते ही राजनाथ सिंह ने मंच से शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद चंदौली जिले के चकिया में 66 हेक्टेयर में बनने वाले सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी। इसके बाद राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद की निर्णायक जंग लड़ेगा।
विज्ञापन


इस वक्त दुनिया के अधिकांश देश आतंकवाद से पीड़ित है। सभी देशों को आतंकवाद से निजात चाहिए। भारत को आतंकवाद पर दुनिया के देशों का समर्थन मिला है। जरूरत पड़ने पर भारत दूसरे की जमीन से भी आतंकवाद का सफाया करेगा और ऐसा करने में हमारी सेना सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अब आतंक को जड़ से खत्म करेगा। अभिनंदन वर्तमान के लिए राजनाथ सिंह(Rajnath singh) ने कहा कि अभिनंदन की बहादुरी पर देश को गर्व है। पुलवामा हमले पर बोले कि सेना की बहादुरी और शहादत को देश और देश की जनता याद रखेगी। 

बाणसागर परियोजना से किसानों का बढ़ेगा उत्पादन

Rajnath singh keep foundation stone of CRPF Training center in chandauli
इसके बाद राजनाथ सिंह(Rajnath singh) ने केंद्र सरकार की योजनाओं और अब तक की उपलब्धियों को गिनाया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath singh) ने बताया कि चुनार से चकिया होते हुए खुदरा बिहार तक के लिए 127 किमी रेल लाइन का सर्वे करने की अनुमति रेलमंत्रालय ने दे दी है।

राजनाथ सिंह(Rajnath singh) ने कहा कि मेरा वादा है कि नगर पंचायत चकिया को नगर पालिका में बदलने का प्रस्ताव भेजूंगा। साथ ही बाणसागर परियोजना को सिंचाई के लिए चकिया तक लाने की प्रकिया शुरू करा दी गई है, जिससे अब किसानों की फसल लहलहाएगी और उत्पादन बढ़ेगा। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath singh)  के पहुंचने के करीब एक घंटे बाद चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed