फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajmahal cruise reached Ghazipur with foreign tourists from Kolkata varanasi

कोलकाता से गंगा के रास्ते 25 सैलानियों को लेकर गाजीपुर पहुंचा राजमहल क्रूज

Tue, 20 Aug 2019 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Rajmahal cruise reached Ghazipur with foreign tourists from Kolkata varanasi
कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर गाजीपुर पहुंचा राजमहल क्रूज - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर राजमहल क्रूज सोमवार को गाजीपुर आया। सभी पर्यटकों ने शहर के लार्ड कार्नवालिस का मकबरा, सांई मंदिर और नगर का भ्रमण किया।

विज्ञापन


स्थानीय संस्कृति से वाकिफ हुए और इसके बाद फिर क्रूज से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। विदेशी पर्यटकों और क्रूज को देखने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आज अभियान की शुरुआत करेंगी वित्त मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


चौदह अगस्त को कोलकाता से जल मार्ग से चला राजमहल क्रूज आज दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे 25 सैलानियों को लेकर नवापुरा घाट पहुंचा। वहां से कार से इन्हें शहर के लार्ड कार्नवालिस के मकबरे पर ले जाया गया। वहां लाइजनिंग अधिकारी विश्वजीत सिंह ने विदेशियों को इस स्थल और इसकी ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद सभी ने शहर का भ्रमण किया। पर्यटकों ने शहर के खास व्यंजनों का स्वाद लिया। कुछ देर भ्रमण के बाद फिर सभी नवापुरा घाट पर आ गए। वहां सांई मंदिर में दर्शन के बाद फिर राजमहल पर सवार होकर वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।

ये भी पढ़ें : वाराणसी में वित्त मंत्री : अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए काशी में वजह तलाशेंगी निर्मला सीतारमण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed