फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajesh meat masala sample fail in laboratory

राजेश मीट मसाला का नमूना मिला गड़बड़, लगा भारी भरकम जुर्माना

Wed, 20 Dec 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
rajesh meat masala sample fail in laboratory
आजमगढ़ के ठेकमा से लिया गया था नमूना - फोटो : demo
राजेश मीट मसाला का नमूना गड़बड़ मिलने पर निर्माता और उसे बेचने वाले दुकानदार पर प्रशासन ने भारीभरकम जुर्माना लगाया है। एडीएम प्रशासन ने निर्माता पर ढाई लाख और दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। मसाला निर्माता और दुकानदार को एक माह के अंदर ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकोष में यह राशि जमा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने 5 नवंबर, 2015 को बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार स्थित अजय कुमार बरनवाल की दुकान का निरीक्षण किया था। उस दौरान राजेश मीट मसाला के पैकेट से नमूना लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदार का हस्ताक्षर कराने के बाद मसाले के पैकेट को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। जांच में मसाले में सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद मामले को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। सोमवार को सुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन ने निर्माता अग्रहरि मसाला उद्योग रायपुर, फूलवाली, गौरीगंज रोड, अमेठी पर ढाई लाख और दुकानदार ठेकमा निवासी अजय कुमार बरनवाल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed