{"_id":"5a3a74a04f1c1ba7678c2c78","slug":"rajesh-meat-masala-sample-fail-in-laboratory","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश मीट मसाला का नमूना मिला गड़बड़, लगा भारी भरकम जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश मीट मसाला का नमूना मिला गड़बड़, लगा भारी भरकम जुर्माना
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ के ठेकमा से लिया गया था नमूना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश मीट मसाला का नमूना गड़बड़ मिलने पर निर्माता और उसे बेचने वाले दुकानदार पर प्रशासन ने भारीभरकम जुर्माना लगाया है। एडीएम प्रशासन ने निर्माता पर ढाई लाख और दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। मसाला निर्माता और दुकानदार को एक माह के अंदर ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकोष में यह राशि जमा करने का आदेश दिया।
आजमगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने 5 नवंबर, 2015 को बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार स्थित अजय कुमार बरनवाल की दुकान का निरीक्षण किया था। उस दौरान राजेश मीट मसाला के पैकेट से नमूना लिया था।
उन्होंने दुकानदार का हस्ताक्षर कराने के बाद मसाले के पैकेट को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। जांच में मसाले में सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद मामले को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। सोमवार को सुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन ने निर्माता अग्रहरि मसाला उद्योग रायपुर, फूलवाली, गौरीगंज रोड, अमेठी पर ढाई लाख और दुकानदार ठेकमा निवासी अजय कुमार बरनवाल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।