{"_id":"59fb26754f1c1b71548ba5b1","slug":"rajdhani-express-delayed-due-to-railway-track-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकने से गाजीपुर में एक घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकने से गाजीपुर में एक घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के पटना-मुगलसराय रेल खंड पर जमानिया रेलवे स्टेशन से पहले बुधवार की रात 2.15 बजे पटरी चटकने के कारण डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इस दौरान रेल यातायात एक घंटे तक बाधित रहा और अपलाइन की करीब आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी कर दी गईं।
कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने रेल पटरी की मरम्मत की और 3.15 बजे परिचालन बहाल होने पर सबसे पहले राजधानी को रवाना किया गया। जमानिया रेलवे स्टेशन से पहले बाईपास रोड रेलवे क्रासिंग के पास रात में 2.15 बजे पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस के गुजरते समय अपलाइन की रेल पटरी चटक गई। इसके बाद स्टेशन पर लगा पैनल रूम का सर्किट अचानक लाल हो गया।
ऐसा होते ही रेलवे अधिकारी तथा कर्मचारी सतर्क हो गए। तत्काल पटरी चटकने की सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल की सूचना पर सिग्नल तथा रेल पथ विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेल पथ निरीक्षक एमएस शर्मा ने बताया रेल पटरी का निरीक्षण किया गया। इसके बाद उसकी मरम्मत शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
रेल पटरी चटकने पर डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को 2:15 बजे दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके साथ ही अन्य स्टेशनों पर भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें खड़ी कर दी गईं।
पटरी चटकने से जहां राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी थी, वहीं अप में हाबड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस, पटना-कुर्ला एक्सप्रेस, पटना-पुणे एक्सप्रेस, पटना-मुगलसराय पैसेंजर तथा हाबड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई थीं। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर अप लाइन की सभी ट्रेनों को सुबह 3.15 बजे काशन के सहारे धीरे-धीरे गुजारा गया।
इस संबंध में दानापुर के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि जमानिया के पास रेल पटरी चटकने से एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। इस कारण राजधानी सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अब रेल पटरी बिल्कुल दुरुस्त हो गई है और ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से चल रहा है।