{"_id":"5aca35ae4f1c1b5f6b8b465c","slug":"rajbabbar-said-that-some-people-are-raising-values-of-country-and-some-people-showing-poor-mentality","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबब्बर ने बीजेपी पर साधा निशाना, कुछ लोग देश का मान बढ़ा रहे तो कुछ दिखा रहे दरिद्र मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर ने बीजेपी पर साधा निशाना, कुछ लोग देश का मान बढ़ा रहे तो कुछ दिखा रहे दरिद्र मानसिकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ऐसे लोग हैं जो देश का मान बढ़ा रहे हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मां गंगा, काशी विश्वनाथ का नाम लेकर काशी आए और उनकी ही पार्टी के लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो दरिद्र मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस नेता राजबब्बर ने रविवार को बनारस में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की ओर से दारानगर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीतकर बनारस और देश का नाम बढ़ाने वाली पूनम यादव को बधाई भी दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी की भी आलोचना की। कहा उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह बहुत घृणित है।
जिस कुत्ते की उपमा दी है वह कालभैरव की सवारी है। मोदी जी कहते हैं कि बाबा विश्वनाथ के इस शहर में गंगा मां ने उन्हें बुलाया था। पीएम बाढ़ की तरह हैं और बीजेपी की शालीनता को बहाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ सभी लोग इकट्ठा हो रहे हैं और बीजेपी को किसी न किसी तरह से शिकस्त देना चाहते हैं। 2019 में सरकार नहीं देखना चाहते।
सपा, बसपा के साथ कांग्रेस आएगी या नही, इसे केंद्रीय नेतृत्व का फैसला बताया। शोएब अख्तर और शाहिद अफ्रीदी के ट्वीट के सवाल पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेलने की नसीहत दी।