फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajatalab tehsil gate collapsed watchman died

राजातालाब तहसील के नवनिर्मित भवन का गेट गिरा, चौकीदार की मौत

Tue, 04 Dec 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rajatalab tehsil gate collapsed watchman died
demo pic
वाराणसी की राजातालाब तहसील के नवनिर्मित भवन का गेट मंगलवार की शाम गिर जाने से उसके नीचे दबकर चौकीदार करुणापति यादव (42) की मौत हो गई। सूचना पाकर वकीलों ने चौकीदार को क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। टॉमा सेंटर में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर पुलिस ने शव को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज निवासी करुणापति मंगलवार की शाम गेट को बंद कर रहा था। इसी दौरान गेट उसके ऊपर गिर पड़ा और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसील के नए भवन में लोगों की आवाजाही कम होने के कारण काफी देर तक वो गेट के नीचे दबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहगीरों की सूचना पर तहसील के वकील मौके पर पहुंचे। सभी ने एसडीएम और तहसीलदार को फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। वकील करुणापति को रोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर तहसील के कर्मचारी उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। 

गुणवत्ता को लेकर वकील कई बार हड़ताल कर चुके

वहीं, काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि गेट ठीक से जुड़ा नहीं था। तहसील के इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। फिलहाल भवन को हैंडओवर नहीं किया गया था। भवन की गुणवत्ता को लेकर वकील कई बार हड़ताल कर चुके हैं।

मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने के कारण वकील काफी नाराज थे। तहसील बार के अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज ने कहा कि पुरानी और नई तहसीलों की समस्या जब भी अधिकारियों के सामने ले जाई जाती है वो कुछ सुनते ही नहीं है।

इस संबंध में डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पैकफेड की ओर से निर्माण कराया जा रहा था। अभी भवन हैंडओवर नहीं किया गया था। हाल ही में गेट लगाया गया था। इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में जिसकी गलती मिलेगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed