फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajasthan, UP, Purvanchal, Bihar in semi finals

राजस्थान, यूपी, पूर्वांचल, बिहार सेमीफाइनल में

Tue, 04 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan, UP, Purvanchal, Bihar in semi finals
नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8वें जूनियर राज्य स्तरीय साफ्टबाल क्रिकेट ट? - फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रही आठवीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को बालक वर्ग में बिहार, यूपी टू, राजस्थान बनाम पांडिचेरी, सौराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु बनाम पूर्वांचल के बीच मैच खेले गए। इसमें राजस्थान, यूपी, पूर्वांचल, बिहार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।क्वार्टर फाइनल में यूपी बनाम सौराष्ट्र के बीच खेले गए मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 196 रन बनाए। धीरज विश्वकर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 93 रन, अभय यादव ने 20 गेंदों में 80 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम 110 रन ही बना सकी। यूपी ने 86 रनों से मैच जीत लिया। बालिका वर्ग में यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाया। बालिका वर्ग में हरियाणा बनाम पूर्वांचल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें हरियाणा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 85 रन बनाए। इसमें शिपाली साहू ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए। सुषमा ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी पूर्वांचल की पूरी टीम 60 रन पर आउट हो गई। मुख्य अतिथि सौरभ बरनवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, दुर्गेश सिंह, सचिव साबिर खान, मुकेश अग्रवाल उप क्रीड़ा अधिकारी, अजीत सिंह, गोपाल यादव, मेराज अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed