फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajasthan governor Kalraj Mishra in bhu webinar said new education policy will be to increase Indianness and Indian knowledge tradition

भारतीयता और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ाने वाली होगी नई शिक्षा नीति- कलराज मिश्र

Tue, 22 Sep 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Sep 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
rajasthan governor Kalraj Mishra in bhu webinar said new education policy will be to increase Indianness and Indian knowledge tradition
कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजभवन में विश्वविद्यालयीय अध्यापक शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा पर आयोजित एक दिवसीय वेबिनार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।

विज्ञापन

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि बहुविषयी शिक्षा, संपूर्ण विकास, जड़ से जग तक, मानव से मानवता तक की बात राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समावेषित है। नई शिक्षा नीति में आधुनिक शिक्षा से प्राचीन भारतीय ज्ञान को जोडने से आम जन संस्कारित होगा। शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक है।
विज्ञापन



राज्यपाल ने कहा कि भारत में सांस्कृतिक रूप से बेशुमार भाषाओं और बोलियों के साथ-साथ, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत, लोक कला की विकसित परंपराएं, उम्दा वास्तु कला सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में भारत की समग्रता, भारतीय संस्कृति में विविधता में एकता को प्रदर्शित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर के लिए इन समृद्ध विरासतों को न केवल भावी पीढ़ी के लिए पोषित और संरक्षित किया जाना आवश्यक है बल्कि हमारी शिक्षा प्रणाली के जरिए इन्हें बढ़ाना और इन्हें ने तरीके से उपयोग में भी लाना जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि 185 वर्षों के बाद भारतीयता पर यह शिक्षा नीति बनी है, जो आज के संदर्भ में ज्ञान की प्राचीन परंपरा को बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed