फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj Narain was the Kabir of Indian politics and the hero of the Emergency

Varanasi News: राजनारायण थे भारतीय राजनीति के कबीर और इमरजेंसी के नायक

Thu, 01 Jan 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raj Narain was the Kabir of Indian politics and the hero of the Emergency
समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि बुधवार को जिलेभर में मनाई गई। सपा के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में लोकबंधु के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि राजनारायण भारतीय राजनीति के कबीर और इमरजेंसी के नायक थे। वे समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता के मूल्यों के प्रतीक थे। संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि राजनारायण एक महान समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और चिंतक थे। उन्हें लोकबंधु के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, गोपाल पांडेय, हीरू यादव, दीपचंद गुप्ता, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, दुर्गा यादव, काशीनाथ ने विचार रखे।
विज्ञापन

महानगर कार्यालय भेलूपुर ललिता सिनेमा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजनारायण के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाजवादी आंदोलन में राजनारायण के योगदान पर एक गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि राजनारायण ऐसे समाजवादी नेता थे, जिन्होंने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। हमेशा सामंतवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे। पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि राजनारायण ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाने का कार्य किया। संचालन कर रहे महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने कहा कि राजनारायण के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें ताकि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अजय चौधरी, अमन यादव, रितेश केसरी, धीरज यादव, ज़ाहिद नासिर ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed