फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain will be on new year in varanasi cold and temperature will low winter

बारिश से हो सकता है न्यू ईयर का स्वागत, बनारस का तापमान पहुंचा 3 डिग्री से भी कम

Mon, 30 Dec 2019 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Dec 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Rain will be on new year in varanasi cold and temperature will low winter
अस्सी घाट पर गर्म कपड़े पहने खड़ी विदेशी महिला। - फोटो : अमर उजाला।

बनारस में सोमवार को तापमान में फिर से गिरावट आ गई, शहर में अभी तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस और आद्रता 97 प्रतिशत है। इसके पहले दिसंबर 2014 में 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा है यानी छह साल में सबसे ठंडा दिन आज का है। रविवार को छह दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई थी। दिन में धूप भी खिली, लेकिन हवा में 94 फीसदी तक नमी होने की वजह से राहत नहीं मिली थी। आज सोमवार की सुबह की शुरुआत कोहरे और गलन के साथ हुई।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 31 दिसंबर को वार्म फ्रंट की वजह से बादल छाए रहेंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में बनारस और आसपास जिलों में बूंदाबांदी भी होगी। एक-दो जनवरी को बूंदाबांदी की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी जरूर होगी, मगर गलन और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बनारस में अधिकतम तापमान 12 और न्यूतनम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को अधिकतम में कोई बदलाव नहीं हुआ, मगर न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 6.8 हो गया।

पछुआ हवाएं चलने से दिन में खिली धूप बेअसर रही और लोग ठंड से कांपते रहे। मैदागिन, रथयात्रा, मलदहिया, पांडेयपुर, सुंदरपुर आदि जगहों पर आम दिनों में काफी भीड़ रहती थी, वहां भी दो तीन दिनों से भीड़ कम दिख रही है।


लकड़ी के दाम भी बढ़े
ठंड बढ़ने के साथ ही लकड़ी के दाम भी बढ़ गए हैं। आमतौर पर पांच-छह रुपये प्रति किलो मिलने वाली लकड़ी के दाम एक सप्ताह पहले तक आठ रुपये हो गए थे। तीन दिन से बाजार में लकड़ी 10 से 12 रुपये में मिलने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed