फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain water stops in Maldahiya and Ravindrapuri in varanasi street pit not built even after complaints of councilors

Varanasi News: मलदहिया और रवींद्रपुरी में रुकता है बारिश का पानी, पार्षदों की शिकायत के बाद भी नहीं बनी गली पिट

Sun, 03 Jul 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 03:05 PM IST
सार

वाराणसी शहर के कई ऐसे प्रमुख इलाके हैं जहां पर बारिश हो गई तो पानी निकालने में नगर निगम को पसीने छूटने लगते हैं। इनमें प्रमुख रूप से रवींद्रपुरी और मलदहिया चौराहे का इलाका है। 

विज्ञापन
Rain water stops in Maldahiya and Ravindrapuri in varanasi street pit not built even after complaints of councilors
बारिश के बाद रवींद्रपुरी मार्ग पर जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के कई ऐसे प्रमुख इलाके हैं जहां पर बारिश हो गई तो पानी निकालने में नगर निगम को पसीने छूटने लगते हैं। इनमें प्रमुख रूप से रवींद्रपुरी और मलदहिया चौराहे का इलाका है। जहां बारिश का पानी रुकता है। जिसे निकालने के लिए नगर निगम और जलकल के कर्मचारियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


इन इलाकों के क्षेत्रीय पार्षदों ने नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया है। जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भारी बारिश में काफी परेशानी यहां की जनता को उठानी पड़ेगी। क्षेत्रीय लोगों और पार्षद के अनुसार गली पिट न होने और पाइप लाइनों की सफाई नहीं होने से पानी चोक कर रहा है। इस बारे में नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि गली पिट बनवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


मलदहिया चौराहे के पास बारिश का पानी जमा होता है। जिसे दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया है। पिछले दिनों सफाई कराई गई थी, लेकिन यहां गली पिट की जरूरत है। - सुशील गुप्ता, पार्षद, नदेसर
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्रपुरी में एक भी गली पिट नहीं है। जिसके चलते काफी जलभराव होता है। नगर निगम से शिकायत की गई है। समय रहते काम पूरा नहीं कराया गया तो बारिश में आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी। - सीता शर्मा, पार्षद, नवाबगंज

बारिश का पानी लगने से काफी परेशानी होती है। मलदहिया पर विनायक प्लाजा से लेकर विशुद्धानंद कानन आश्रम तक पानी लग जाता है। पानी निकलने भी देरी होती है। सीवर एवं नाली जाम रहता है। - नंद कुमार श्रीवास्तव, मलदहिया 


रवींद्रपुरी में 10-15 मिनट बारिश हो जाने के बाद शिवाला से लेकर आईपी विजया चौराहा एवं बाबा कीनाराम स्थल से लेकर रामचंद्र शुक्ल चौराहा तक पानी लग जाता है। जिसे निकलने में घंटों लग जाते हैं। - कैलाश माली, रविंद्रपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed