फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain of rose, teal evening Pgi in Twitter

गुलाब की बारिश, चैती की चहक में पगी शाम

Sun, 29 Mar 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 29 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rain of rose, teal evening Pgi in Twitter
रवींद्रपुरी के नीलांबर में शनिवार की रंगत गुलाबी रही। सुगंधित गुलाब की पंखुड़ियों और गुलाबजल की बारिश के बीच ठुमरी ‘सांवरों ने जमुना तट छीनो मोरे हार’ की आलाप शुरू हुई तो बनारसी रस टपकने लगा। उसके बाद पं. छन्नूलाल मिश्र की पुरकशिश आवाज का जादू रसिकों के सिर चढ़ता चला गया।
विज्ञापन


शाम ढलते ही सफेद कुर्ता-पायजामा में सजे संगीत रसिक पुरुष और गुलाबी साड़ी में महिलाएं बरबस ही रवींद्रपुरी के लेन नंबर पांच की ओर खींचे चले आए। इसमें बढ़ी संख्या में विदेशी श्रोता भी शामिल रहे। गली के अंतिम मकान नीलांबर के झालरों से जगमग बागीचे में पहले ठंडई छानी गई और फिर पान घुलाया गया। इत्र, चंदन लगा और सबको दुपलिया टोपी, गुलाबी दुपट्टे से संवारा गया।
विज्ञापन


मखमली घास पर बिछे सफेद गद्दों पर मसनद का सहारा लेकर जब लोग जम गऐ तो गुलाब की पंखुड़ियां बरसने लगीं। उसके बाद सुरों का सफर शुरू हुआ। पं. माता प्रसाद और पं. रविशंकर की जोड़ी ने कथक की भाव-भाषा में शिव की स्तुति की। परन, टुकड़ा, तोड़ा, गत, निकास और लग्घी-लड़ी से खूब तालियां बटोरीं। पं. सुखदेव मिश्र ने वायलिन पर राग जोग बजाना शुरू किया और जब दादरा बजाना शुरू किया तो तबला वादक अशोक पांडेय के साथ उनकी खूब नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा के तीसरे कलाकार पं. छन्नूलाल मिश्र बदले अंदाज में नजर आए। आपने पहले राग हेम में विलंबित ‘तुम बिन रैन कल ना परे’ और द्रुत ‘सजनवा संग लागी..’ के बाद राग तिरवट की बंदिश और ठुमरी ‘यमुना तट श्याम ने छीनो हार’ के बाद दादरा और चैती की झड़ी लगा दी।


चैती ‘सेजिया से सैंया रुठ गइले हो रामा ’ सुनाया। तबले पर ललित कुमार और हारमोनियम पर विनय मिश्र ने साथ दिया। समारोह में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, प्रो.  चंद्रमौलि उपाध्याय, यूएस अग्रवाल, दीपक मधोक बाबा, बनारस बीड्स के एमडी अशोक गुप्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर ने आभार प्रकाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed