फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain in varanasi Bike rider dies due to lightning one scorched unseasonal rain wreaks havoc

Varanasi: बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, एक झुलसा, बेमौसम बारिश ने बरपाया कहर

Fri, 31 Mar 2023 11:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। पिंडरा क्षेत्र के सगुनहां गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
Rain in varanasi Bike rider dies due to lightning one scorched unseasonal rain wreaks havoc
वाराणसी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी से घरों व दुकान पर रखे टिन शेड उड़ गए। शहर से लेकर गांव तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला बना रहा।

विज्ञापन


पिंडरा क्षेत्र के सगुनहां गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, झुलसे दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार थे दोनों

पिंडरा तहसील क्षेत्र के सगुनहां गांव निवासी प्रमेश पटेल उर्फ परमेशी (33) और पप्पू खैरवार (32) अपने गांव के शिव मंदिर से देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस की तैयारी, पुलिस को विदेश भागने का शक

पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद

गंभीर रूप से झुलसे हुए प्रमेश को परिजन दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो बेटों का पिता प्रमेश खेती करने के साथ ही एल्युमिनियम स्लाइडिंग का काम करता था। प्रमेश की मौत के बाद उसकी पत्नी नेहा की हालत बेसुधों जैसी थी।

वहीं, पप्पू को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पिंडरा तहसीलदार गए थे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर परिजनों से संवेदना प्रकट की। पीड़ित परिवारों की सरकारी नियमानुसार मदद की जाएगी।

अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट

Rain in varanasi Bike rider dies due to lightning one scorched unseasonal rain wreaks havoc
वाराणसी में शुक्रवार शाम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार अलसुबह मौसम ने करवट लिया और बादलों के साथ ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। शाम को पांच बजे से मौसम का मिजाज फिर बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का बढ़ाव रहा। विभाग के अनुसार 24 घंटे में 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटी हुई फसल भीग गई और तेज हवा के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि की वजह से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ था और शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। बारिश होने से अनाज के साथ-साथ भूसे के भी लाले पड़ जाएंगे।

सोनबरसां गांव के किसान अंकित श्रीवास्तव, भंदहां के घनश्याम सिंह, बर्थरा खुर्द के नथुनी यादव, अजांव के मदन गोपाल उपाध्याय कहते हैं कि बारिश के चलते किसानों को एक बार फिर झटका लगा है। ओलावृष्टि से जो पहले फसलें बचीं थीं। अब वह भी बर्बाद हो रहीं हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed