{"_id":"69c4bc7a82e57811a30570fd","slug":"rain-forecast-for-varanasi-due-to-western-disturbance-from-northern-pakistan-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, काशी में कल तेज हवाओं के साथ करा सकता है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, काशी में कल तेज हवाओं के साथ करा सकता है बारिश
Thu, 26 Mar 2026 10:26 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:26 AM IST
सार
Varanasi News: उत्तरी पाकिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो काशी में कल तेज हवाओं के साथ बारिश करा सकता है। जिले का पारा 35 डिग्री के पार चला गया है। वहीं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार तक बनारस पहुंच सकता है और तेज बारिश करा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस महीने के अंत तक काशी में बारिश के आसार बने रह सकते हैं। वहीं, इस दौरान तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में हरिप्रसाद, मालिनी की प्रस्तुतियां, छह से 11 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन
27 मार्च को इसके लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। 28 मार्च को मौसम शुष्क हो सकता है, जबकि 29 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना है।