फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rain

बारिश के चलते धंसी सड़कें, गलियां, दीवार गिरने से दो राहगीर घायल

Sat, 20 Jun 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
rain
वाराणसी। बारिश के चलते शहर में कहीं सड़क धंसी तो कहीं गली। यही नहीं कुछ जगहों पर दीवारें भी धराशाई हो गई। इसके चलते दो राहगीर घायल हो गए। जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को लेकर लोगों राहत कार्य शुरू कराया। पिपलानी कटरा में ऐतिहासिक कबीर मठ के पास जमीन धंसने के कारण एक कार का पहिया उसमें चला गया। यहां कुछ ही महीने पूर्व धरोहर नगरी काशी योजना के अंतर्गत बनाये गये इंटरलाकिंग किया गया था जो धंस गया है। पुलिस के क्रेन , नगर निगम तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद धंसी हुई क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला । नगर निगम के कर्मचारी देर रात तक धंसे हुए भूभाग को पाटने में लगे रहे। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य में धांधली की जांच की मांग की है । उधर हुकूलगंज के अलावा शिवपुर काशीराम आवास मोड़, तरना पीपल के पेड़ के पास, चौकाघाट, भदऊं चुंगी इलाकों में सड़कें धंस गई। जिसकी सूचना स्थानीय पार्षदों ने नगर निगम और को पीडब्ल्यूडी को दी है। जहां गिट्टी और मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा चौकाघाट ओवर ब्रिज के किनारे नौ माह पूर्व बनी दीवाल गिरी। इसके चलते दो राहगीर घायल हो गए।चौकाघाट गाजीपुर बस स्टैंड चौराहा से ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय ओवर ब्रिज के दाहिने किनारे दीवाल पहली बरसात में ही धराशायी हों जाने के कारण दो राहगीर घायल हों गए। बहादुर आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र गाँधी कुशवाहा ने जिलाधिकारी से इसके गुणवता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed