बारिश और जाम से हांफ गया शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के चलते मुख्य सड़कों से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग और गलियां भी आज वाहनों का दबाव नहीं झेल पाईं। महमूरगंज में सड़क पर पानी जमा होने का असर डीरेका तक दिखा। जलभराव के चलते न केवल वाहनों की रफ्तार थम गई बल्कि देखते ही देखते लंबा जाम भी लग गया। यही हाल सुंदरपुर इलाके का भी रहा। यहां सब्जीमंडी के पास लगभग एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जो वाहन जहां थे घंटे भर वहीं फंसे रहे। उधर, लंका चौराहा भी बारिश के चलते जाम रहा। हालत यह थी कि बीएचयू सिंह द्वार से लंका रविदास गेट तक पहुंचने में घंटे भर का समय लग गया।
लंका से नरिया और लंका से सामनेघाट मार्ग भी भीषण जाम की चपेट में रहा। उधर, शाम को लहरतारा- कैंट मार्ग भी जाम से हांफता रहा। बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार इस मार्ग पर भी धीमी रही। चांदपुर में जाम के चलते आसपास की कालोनियों में भी लोग वाहन लेकर फंसे नजर आए। कैंट, अंधरापुल, चौकाघाट, नदेसर, घौसाबाद आदि इलाकों में जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत आई। बारिश के पानी में कई वाहन बंद हो गए। जाम का आलम यह रहा कि पैदल चलने भर भी सड़क पर जगह नहीं रही।