फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railways to run special trains for Mumbai, Pune during summer; passengers to get relief

Varanasi News: रेलवे गर्मी में मुंबई, पुणे के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Railways to run special trains for Mumbai, Pune during summer; passengers to get relief
वाराणसी। गर्मी में यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से मुंबई, पुणे रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग निर्धारित दिनों में किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुंबई, पुणे रूट पर भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में आरक्षण भी शुरू हो गया है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई दादर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को और राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से सुबह 6:40 बजे चलकर दूसरे दिन वाराणसी शाम 3:35 बजे पहुंचेगी। यहां से जौनपुर, औड़िहार होते हुए गाजीपुर सिटी तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 4:20 बजे चलकर वाराणसी स्टेशन होते हुए दूसरे दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी।


01073 लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल : यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक से चलाई जाएगी। यह दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से चलकर दूसरे दिन रात 11:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।


01074 बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल : यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से 3 अप्रैल से हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।



11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस : यह ट्रेन दादर से दोपहर 2:05 बजे चलकर दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह वाराणसी स्टेशन होते हुए गोरखपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed