फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway workers who lost their lives from Corona family will get help in varanasi

कोरोना से जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के परिजनों को मिलेंगे दो लाख, दाह संस्कार के लिए 25 हजार

Thu, 06 May 2021 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
railway workers who lost their lives from Corona family will get help in varanasi
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वाराणसी में कोरोना संक्रमण चरम पर है। हर रोज लोगों की सांसें उखड़ रही हैं। रेलकर्मियों पर भी आफत है। ऐसे में रेलवे ने भी अपने कर्मियों के लिए कई निर्णय लिए हैं। स्टाफ बेनिफिट फंड के जरिए रेलकर्मियों और उनके परिजनों की मदद की जा रही है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की पहल पर तैयार एजेंडे के तहत कोरोना से मृत रेलकर्मी के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

 
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों संग स्टाफ बेनिफिट फंड को लेकर हुई चर्चा में कई फैसले लिए गए हैं। महामंत्री केएल गुप्ता ने बताया कि कोरोना से मृत रेलकर्मियों के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

 
वहीं जो कर्मचारी असाध्य रोग से ग्रसित हैं, जिन्हें पहले अधिकतम एक लाख दिया जाता था उन्हे दो लाख का सहयोग राशि भुगतान किया जाएगा। दाह संस्कार में 10000 का भुगतान किया जाता था, उसे बढ़ाकर 25000 कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन कर्मचारियों का अवकाश समाप्त हो जाता है और एलडब्ल्यूपी की स्थिति में होते हैं, उन कर्मचारियों को पहले 10000 प्रत्येक माह दिया जाता था अब उसे बढ़ाकर 30000 कराया गया है। शिक्षण शुल्क तकनीकी शिक्षा में जिन आश्रित पुत्र एवं पुत्री को पहले 18000 मिलता था, उसे बढ़ाकर 30000 तक किया गया है।
 
मंडल मंत्री बीके सिहं एवं मंडल अध्यक्ष एनबी सिंह ने बताया कि यह एजेंडा एनई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा प्रेषित किया गया था, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। साथ ही यह भी तय हुआ है जिन कर्मचारियों का पिछले वर्ष कोविड-19 से मृत हुआ हो उनके परिजन अपना आवेदन केंद्रीय कल्याण समिति में प्रस्तुत करेंगे और तत्पश्चात कमेटी इस पर निर्णय लेगी। इस पहल से रेलकर्मियों को राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed