Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway worker his wife and innocent son died due to suffocation in varanasi bonfire in his room

Varanasi: रेलकर्मी, उनकी पत्नी और मासूम बेटे की दम घुटने से हुई थी मौत, ठंड से बचाने वाले अलाव ने ली जान!

Mon, 02 Jan 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 06:48 PM IST
सार

काशी रेलवे स्टेशन पर दूर संचार विभाग में सिग्नल मेंटेनर राजीव रंजन (38), उनकी गर्भवती पत्नी अनुपमा (34) और बेटे हर्ष (ढाई साल) रविवार सुबह मृत मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है की दम घुटने के कार तीनों की मौत हुई। 
 

विज्ञापन
Railway worker his wife and innocent son died due to suffocation in varanasi bonfire in his room
रेलवे कॉलोनी स्थित आवास में रहता था परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन पर दूर संचार विभाग में सिग्नल मेंटेनर राजीव रंजन (38), उनकी गर्भवती पत्नी अनुपमा (34) और बेटे हर्ष (ढाई साल) की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने कार्बन मोनो ऑक्साइड से नुकसान होने की रिपोर्ट दी है। हालांकि अभी पति और पत्नी की मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


नालंदा (बिहार) के तेलहड़ा थाना क्षेत्र के बदलपुर निवासी राजीव रंजन पटेल काशी रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। स्टेशन के पास ही वह रेलवे आवास में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। रविवार सुबह तीनों अपने आवास में एक ही बेड पर मृत मिले थे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद अब इन चर्चाओं पर विराम तो लग गया है लेकिन अभी भी कई तरह के सवाल है, जिसका जवाब आना बाकी है। पुलिस के अनुसार आवास के जिस कमरे से शव बरामद किए गए, वहां मौके पर अंगीठी जलती पाई गई थी। कमरे में धुआं भरा था। तीनों के मुंह से झाग भी निकल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देर शाम पहुंचे परिजन, आधी रात हुआ पोस्टमार्टम

Railway worker his wife and innocent son died due to suffocation in varanasi bonfire in his room
रेलकर्मी, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला

रेलकर्मी, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत के बाद शवों को रविवार को शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। पुलिस भी परिजनों के आने का इंतजार करती रही। देर शाम परिजन काशी पहुंचे और उनकी सहमति के बाद रात में पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक दो चिकित्सकों के पैनल ने तीनों का पोस्टमार्टम किया। आधी रात बाद उन्होंने रिपोर्ट भी दी, जिस पर सीएमओ के हस्ताक्षर भी हुए। रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दम घुटने और कार्बन मोनो ऑक्साइड को ही मौत की मुख्य वजह बताई है। 

फ्लाइट मोड में कैसे आया मोबाइल

रेल कर्मी, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि  हुई है। पुलिस के अनुसार मौके पर दोनों के मोबाइल फ्लाइट मोड में ही मिले। अब सवाल यह है कि घटना वाली रात को परिजनों से रात साढ़े आठ बजे जब राजीव ने वीडियो कॉल पर बात की। सुबह पति और पत्नी को मोबाइल फ्लाइट मोड में मिला। पुलिस अभी कई एंगल पर जांच कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ता जाएगा, कुछ और जानकारियां सामने आ सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed