फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway worker accused of fraud in the name of getting job arrested

Varanasi News: नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Railway worker accused of fraud in the name of getting job arrested
फोटो-
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार
- वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के अजगरा का मूल निवासी है आरोपी सुभाषचंद्र
- चौरीचौरा थाने में रेलकर्मी के खिलाफ दर्ज था धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नौकरी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी रेलकर्मी सुभाषचंद्र को चौरीचौरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने छह लाख रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। नियुक्ति के लिए जाने पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरोपी सुभाष वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा गांव निवासी संतोष कुमार यादव ने केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने 10 सितंबर 2020 को पुलिस को बताया कि रेलवे की बिछिया कॉलोनी में रहने वाले सुभाष से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि वह रेलकर्मी है। नौकरी लगवा देगा। इसके लिए छह लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर पांच लाख रुपये एकमुश्त और फिर किस्तों में दिया। आरोपी ने 27 अक्तूबर 2020 को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, जो कार्यालय मुख्य कामर्शियल प्रबंधक गोरखपुर, लखनऊ मंडल के फर्जी हस्ताक्षर से जारी था।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया था। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, तभी से आरोपी भागा हुआ था। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed