फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway track line broken crack in chandauli dist

पटरी चटकने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप, श्रमजीवी एक्सप्रेस के साथ हादसा होते-होते बचा

Fri, 25 Oct 2019 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 25 Oct 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
railway track line broken crack in chandauli dist
पीडीडीयू जंक्शन पर खडी ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर स्टेशन से आठ किलोमीटर दूर ताराजीवन गांव के समीप डाउन लाइन पटरी चटकने से शुक्रवार की सुबह तीन घंटे रेल रूट बाधित रहा। दानापुर के साथ मुगलसराय मंडल के इंजीनियरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद पटरियों की मरम्मत की।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान इस रूट पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटरियों की मरम्मत के बाद भी इस रूट पर घंटों की देरी से ट्रेन गई।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आठ किलोमीटर दूर सी केबिन के पास गेट नंबर 107 पोल संख्या 648/10 के पास भोर में 4.10 बजे डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजरी। इसी बीच पटरी चटक गई। चालक को झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन रोक कर पटरियों की जांच की तो पटरी टूटी दिखी। इस पर उसने कंट्रोल को सूचित किया। कंट्रोल की सूचना पर इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी तरह क्लैंप लगाकर डेढ़ घंटे बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस को पार कराया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर 13202 डाउन लोकमान्य तिलक को और दो नंबर प्लेटफार्म पर 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस को रोक दिया गया।

दानापुर मंडल के साथ मुगलसराय मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरियों की मरम्मत शुरू की। प्रयास के बाद सुबह साढ़े सात बजे मरम्मत पूरा हुआ और दस किलोमीटर अधिकतम गति सीमा के साथ ट्रेनों को गुजारने का क्रम शुरू हुआ।

इसके पहले रूट बाधित होने से दानापुर जनसाधारण, बिकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, अजीमाबाद पटना एक्सप्रेस, पटना पैसेंजर, दिलदारनगर पैसेंजर आदि ट्रेनों को वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कुछमन, रेलवे यार्ड आदि में खड़ा किया गया। घंटों ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों में नाराजगी रही।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पीडीडीयू जंक्शन से श्रमजीवी एक्सप्रेस रवाना होने के बाद स्टेशन से आठ किलोमीटर दूर ताराजीवन गांव के समीप सुबह करीब 4.10 बजे पहुंची। इस बीच चालक को कुछ झटका महसूस हुआ। इस दौरान उसने ट्रेन को रोक दिया। चालक उतरकर चेक किया तो पटरी चटकी मिली।

यह देखकर चालक के होश उड़ गए। जानकारी होने पर यात्री भी सहम गए। चालक ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। दानापुर मंडल और मुगलसराय मंडल से तकनीकी टीम रवाना हो गई। यदि चालक ट्रेन नहीं रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह भी रही कि कुछमन के पास पटरी टर्न है। ऐसे में वहां काशन पर भी ट्रेनें गुजरती हैं और गति भी कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed