फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway passengers will be treated for one rupee, testing for ten rupees

Varanasi News: एक रुपये में होगा रेल यात्रियों का होगा इलाज, दस रुपये में जांच

Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers will be treated for one rupee, testing for ten rupees
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट का नया सेटअप खुलेगा। इसमें आनकॉल चिकित्सक होंगे। ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सक एक फोन पर मौजूद होंगे। एक रुपये में उपचार और दस रुपये में कई प्रकार की जांच होगी। यही नहीं, यहां एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। शुरू में दस बेड का यूनिट होगा।
विज्ञापन

दुर्घटना चिकित्सा राहत वैन भी कैंट स्टेशन पर होगी। इसमें सभी चिकित्सकीय उपकरण और दवाएं होंगी। कहीं से भी दुर्घटना आदि की सूचना मिलने पर इस वैन के चिकित्सकीयकर्मी सभी संसाधन लेकर ट्रेन से रवाना हो जाएंगे। प्लेटफाॅर्म पर इमरजेंसी सेंटर भी बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीपीएमडी) के. श्रीधर ने कैंट स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट खुलने वाली जगह और अन्य संसाधनों की पूरी जानकारी ली है। संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा है। बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्मों पर इमरजेंसी सेंटर खाेले जाने वाले स्थानों को चिह्नित किया। अब तक ट्रेन में यदि किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे कोच से उतारकर नजदीकी रेल स्वास्थ्य केंद्र या फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई से दिखे संतुष्ट, खाद्य स्टालों पर गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश
सीपीएमडी के. श्रीधर कैंट स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। मगर, खाद्य स्टालों के निरीक्षण में गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों का गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed