फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway News: Team Special-9 is providing relief from crowd in trains, deboarding passengers without tickets

Railway News:टीम स्पेशल-9 दिला रही ट्रेनों में भीड़ से राहत, बिना टिकट यात्रियों को उतार रही

Wed, 19 Jun 2024 06:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Railway News: Team Special-9 is providing relief from crowd in trains, deboarding passengers without tickets
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अनधिकृत यात्रियों की निगरानी के लिए स्पेशल-9 टीम काम कर रही है। एसी और स्लीपर कोच में चढ़े अनधिकृत यात्रियाें को स्पेशल 9 टीम कोच से नीचे उतारने के साथ ही टिकट भी बनवा रही है। यह टीम बनारस, वाराणसी सिटी समेत मऊ, छपरा और गोरखपुर स्टेशन तक काम कर रही है। टीम 15 दिनों और प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

डीआरएम वीके श्रीवास्तव के अनुसार मुंबई, दिल्ली, सूरत, गुजरात समेत अन्य राज्यों को जाने वाली ट्रेनों के एसी, स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्री चढ़ जाते हैं। इससे आरक्षित टिकट वालों को काफी परेशानी होती है। रेलवे तक शिकायत पहुंचने के बाद काम कर रही यह टीम महिला, दिव्यांग और आरक्षित श्रेणी के सभी कोचों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकती है। 15 दिन से चल रहे अभियान के लिए वाराणसी मंडल के बनारस, सिटी स्टेशन में तीन टीमें, छपरा स्टेशन पर दो, मऊ और गोरखपुर पर दो-दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed