फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway News Chauri Chaura not run from varanasi routes of some changed

Railway News: 12 अप्रैल से 3 मई तक नहीं चलेंगी चौरीचौरा सहित कई ट्रेनें, कुछ के मार्ग बदले; जानें अपडेट

Sun, 02 Mar 2025 03:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 03:55 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने यह जानकारी दी है। बताया कि होली से पहले 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Railway News Chauri Chaura not run from varanasi routes of some changed
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Railway News : गोरखपुर रूट की चौरीचौरा समेत कई ट्रेनें 12 अप्रैल से तीन मई के बीच नहीं चलेंगी। डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट की तीसरी लाइन निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी व गोरखपुर कैंट से 27 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाली 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वाराणसी से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28 अप्रैल व 1 एवं 2 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन वाराणसी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से 12, 15, 18, 19, 22, 25, 26, 29 अप्रैल व 2 एवं 3 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। अहमदाबाद से 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30 अप्रैल तथा 01, 02 एवं 03 मई को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। 

यह वाराणसी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 30 अप्रैल तथा 1, 02, 03 एवं 04 मई को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी।

7 मार्च से चलेगी मुंबई-मऊ स्पेशल ट्रेन
होली से पहले 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल का संचालन किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 7, 9, 14 व 16 मार्च को और मऊ से 9, 11, 16 व 18 मार्च को 4 फेरों में चलेगी।

01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर बजे 12.15 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 4 बजे वाराणसी कैंट होते हुए रात 8.20 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मऊ स्टेशन से सुबह 5.50 बजे खुलेगी और सुबह 10 बजे वाराणसी कैंट से होते हुए दूसरे दिन शाम 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 

महाकुंभ खत्म फिर भी प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं

महाकुंभ खत्म हो गया, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म सीटें अभी नहीं मिल पा रही हैं। वंदे भारत को छोड़ दिया जाए तो प्रयागराज से वाराणसी लौटने वाली ट्रेनों में अभी लंबी वेटिंग है। रविवार से अगले तीन से चार दिन तक ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं हैं। सिर्फ नई दिल्ली और आगरा वंदे भारत में कंफर्म सीटें मिल रही हैं, लेकिन उसका किराया अधिक होने के कारण आम यात्री उसमें आरक्षण नहीं करवा रहे हैं।

कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षकों के अनुसार प्रयागराज से वाराणसी कैंट होकर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जाने वाली ट्रेनों में सीट की ज्यादा किल्लत है। सीटें कंफर्म नहीं मिल पा रही हैं। कुछ ट्रेनों में तो प्रयागराज से काशी के बीच भी कंफर्म सीटें नहीं हैं। 

रविवार को प्रयागराज से वाराणसी कैंट के बीच लिच्छवी, शिवगंगा, उदना-दानापुर, स्वतंत्रता सेनानी, बुंदेलखंड, एलटीटी-गोरखपुर, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट, भृगु सुपरफास्ट, सिंकदराबाद-दानापुर, एलटीटी-जयनगर के सभी श्रेणियों में वेटिंग है। वहीं, हुगली-बनारस एक्सप्रेस तो रिग्रेट हो चुकी हैं। इन ट्रेनों में अगले पांच मार्च के बाद स्थिति थोड़ी बेहतर होने की उम्मीद है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसी और ईसी में सीटें खाली हैं। वहीं, वाराणसी और बनारस स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली प्रमुख ट्रेनें जैसे चौरी चौरा, साबरमती, स्वतंत्रता सेनानी, बनारस-उधना, विभूति, बनारस-एलटीटी, सारनाथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी, दानापुर-सिकंदराबाद, पूर्वा, नौतनवा-दुर्ग, बनारस-हुगली, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट भी रविवार को फुल है। किसी क्लास में सीटें नहीं हैं। सिर्फ वंदे भारत में सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed