फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister ashwini vaishnaw said in Kashi 7.25 crore people have travelled by Vande Bharat

काशी में रेल मंत्री: देर रात निरीक्षण कर बोले- सात करोड़ लोग कर चुके हैं वंदेभारत से सफर, जल्द आएगा नया वर्जन

Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
सार

Varanasi News: निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी स्टेशन से चार वंदे भारत सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। चारों वंदे भारत सेवाएं यात्रियों को काफी सुविधा प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
Railway Minister ashwini vaishnaw said in Kashi 7.25 crore people have travelled by Vande Bharat
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार रात बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दूसरे प्रवेश द्वार पर बाहर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर अंदर प्लेटफाॅर्म नंबर आठ का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी स्टेशन से चार वंदे भारत सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। चारों वंदे भारत सेवाएं यात्रियों को काफी सुविधा प्रदान करेंगी। चाहे वह अमृत भारत ट्रेनें हों, नमो भारत ट्रेनें हों या वंदे भारत ट्रेनें हों, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। साथ ही, हमारे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है... देश भर में 1,300 स्टेशनों पर काम चल रहा है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों से समय से सभी तैयारियों को पूरा करवा लेने को कहा। रेल मंत्री ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर करने को लेकर यात्रियों की रूचि बढ़ती जा रही है। अब तक सवा सात करोड़ से ज्यादा लोग इससे यात्रा कर चुके हैं। जल्द ही इसका नया वर्जन भी आने वाला है।

बनारस स्टेशन पर रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 4 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें बनारस से खजुराहो वाली ट्रेन यूपी से मध्य प्रदेश तक लोगों को जोड़ेगी। लखनऊ से सहारनपुर तक चलने वाली वंदेभारत के लिए लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे। 

जनता को मिलेंगी सुविधाएं

इससे सहारनपुर, मुरादाबाद सहित अन्य जगहों के लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। फिरोजपुर से नई दिल्ली चलने वाली वंदेभारत से पंजाब और इसके आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। एर्नाकुलम-बंगलूरू तक जाने वाली ट्रेन से भी युवाओं सहित अन्य लोगों को लाभ होगा।

रेलमंत्री ने कहा कि वंदेभारत का जो नया वर्जन बनेगा, उसमें और भी नए फीचर आएंगे। इसमें एयर को प्यूरीफाई किया जाता है। इससे 99.9 फीसदी वायरस को सिस्टम में ही खत्म कर दिया जात है। यही वजह है कि ट्रेन के अंदर लोगों को शुद्ध हवा मिलती है। 

टाॅयलेट के डिजाइन सहित अन्य जगहों पर कई तरह के सुधार हो रहे हैं। बताया कि अमृत भारत, वंदेभारत, नमो भारत नई पीढ़ी की ट्रेन है। इसमें सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। काशी, वाराणसी जंक्शन समेत देश में 1300 स्टेशनों पर विकास और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम करवाया जा रहा है। रेलमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 30 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं, बहुत जल्द इनकी संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed