फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav varanasi visit inspection of Malviya Bridge and Kashi railway station

वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री: मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का करेंगे निरीक्षण, रेलवे अधिकारियों का जमावड़ा

Fri, 04 Nov 2022 10:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 10:00 PM IST
सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। शनिवार सुबह रेल मंत्री मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav varanasi visit inspection of Malviya Bridge and Kashi railway station
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर शाम वाराणसी पहुंचे। वह शनिवार सुबह मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बीएचयू के शताब्दी भवन में होने वाले थिंक इंडिया नेशनल कन्वेंशन-2022 में भाग लेंगे। वहीं, रेल मंत्री के वाराणसी दौरे के मद्देनजर रेलवे के अधिकारियों का जमावड़ा रहा। वे स्टेशनों का निरीक्षण करने में लगे रहे।  

विज्ञापन


रेल मंत्री इंडिगो के विमान से शाम 7:50 बजे बाबतपुर पहुंचे। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उनका भाजपा पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, शैलेश पांडे आदि नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रेलमंत्री रात  सड़क मार्ग से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन


बनारस से जाएंगे रायबरेली
उत्तर रेलवे नई दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक रेल मंत्री शनिवार सुबह मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वहीं, सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक बीएचयू के शताब्दी भवन में होने वाले थिंक इंडिया नेशनल कन्वेंशन-2022 में भाग लेंगे। इसके बाद 11:45 बजे बनारस स्टेशन जाएंगे। जहां से ट्रेन से रायबरेली के लिए रवाना होंगे। व

विज्ञापन
विज्ञापन

हीं, रेल मंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र और लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा समेत रेलवे के अधिकारी शुक्रवार की सुबह तक पहुंच गए थे। सभी ने वाराणसी स्टेशन, काशी रेलवे स्टेशन, बनारस स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उधर रेलवे प्रशासन भी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। रेल पटरियों पर साफ-सफाई का कार्य किया गया। 

एलईडी लाइटों से सजाए गए रेलवे स्टेशन

रेल मंत्री के दो दिवसीय दौरे का असर रेलवे स्टेशनों पर साफ दिख रहा है। वाराणसी (कैंट), बनारस स्टेशन एलईडी लाइटों से सजाए गए हैं। हालांकि अधिकारी इसे देव दीपावली की तैयारी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed