फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway gift for passengers on Holi Two special trains for Mumbai

Varanasi News : होली पर रेलयात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा ; मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

Tue, 11 Mar 2025 10:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

होली पर मुंबई से बनारस आने वाले रेलयात्रियों को अब भीड़ की असुविधा नहीं झेलनी होगी। रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है जिससे सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Railway gift for passengers on Holi Two special trains for Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 होली पर मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं। 01013 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस स्पेशल का संचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10.30 बजे 13 मार्च को होगा। ये ट्रेन तीसरे दिन वाराणसी कैंट से सुबह 5.15 बजे होकर बनारस पर सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहीं वहीं, 01014 बनारस-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस बनारस से 15 मार्च को सुबह आठ बजे छूटेगी। वाराणसी कैंट से 8.15 बजे होकर दूसरे दिन दोपहर छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस पर 1.30 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 01015 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10.30 बजे छूटेगी और तीसरे दिन वाराणसी कैंट से सुबह 5.50 बजे होकर मऊ सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। वहीं 01016 मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 14 मार्च को मऊ से शाम 5 बजे छूटेगी और रात 8.10 बजे वाराणसी कैंट से होकर तीसरे दिन रात 12.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed