{"_id":"5bddc636bdec22561b64404d","slug":"railway-gateman-beat-to-station-master-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में ड्यूटी पर सो रहे गेटमैन ने डांटने पर स्टेशन अधीक्षक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में ड्यूटी पर सो रहे गेटमैन ने डांटने पर स्टेशन अधीक्षक को पीटा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में जंघई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान केबिन में सो रहे गेटमैन को स्टेशन अधीक्षक ने फटकार लगाई। इस बात से नाराज गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी गेटमैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। विवाद के कारण जंघई स्टेशन पर पहुंची गोदान और पंजाब मेल एक्सप्रेस को दस मिनट देर से रवाना किया जा सका।
वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर कुर्ला से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 11055 गोदान एक्सप्रेस 12.08 पहुंची। गाड़ी को आगे रवाना करने के लिए स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने गेट संख्या 51 बी पर फोन से सूचना देकर फाटक बंद कराना चाह रहे थे।
विज्ञापन
गेटमैन ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल को दी। स्टेशन अधीक्षक ने पोर्टर नन्हकू को गेट पर भेज कर पता लगाया कि आखिर फोन क्यों नहीं रिसीव हो रहा है।
पोर्टर ने बताया कि गेटमैन जयप्रकाश सो रहा है तो खुद स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल केबिन में पहुंच गए। उन्होंने गेटमैन को फटकार लगाई तो उसने स्टेशन अधीक्षक के साथ मारपीट की। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी जंघई को दी।

जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर गेटमैन का चालान कर दिया
एफआईआर
आरपीएफ के एसएसआई जय राम मीना व जीआरपी प्रभारी राम कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और गेटमैन को पकड़ लिया। इस दौरान जंघई स्टेशन पर खडी गोदान व आउटर पर खड़ी पंजाब मेल करीब दस मिनट लेट हो गयी।
स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल की तहरीर पर जीआरपी जंघई ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करके गेटमैन का चालान कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रोहताश कुमार का कहना है की घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दे दी गई है।