फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway

डिजिटल ट्रैक पर एनईआर, रेलकर्मियों का हो रहा डाटा तैयार

Mon, 29 Jun 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
railway
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे में रेलकर्मियों की जानकारियां अब आसानी से एक क्लिक में मिल जाएंगी। नियुक्ति, पदोन्नति, प्रशिक्षण, अवकाश, वेतन संबंधी संपूर्ण विवरण, व्यक्तिगत विवरण जैसे नॉमनी, मोबाइल नंबर आदि का विवरण प्राप्त करने में कोई अड़चन नहीं आएगी। किसी भी कर्मचारी को अपना संबंधित विवरण देखने के लिये सिर्फ लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। विवरण में कोई विसंगति होेने पर संबंधित कर्मचारी से सम्पर्क कर सुधार कराना भी आसान होगा।
विज्ञापन

डिजिटल पर जोर देते हुए रेलवे ने मानव संसाधन प्रबन्धन प्रणाली (एचआरएमएस) लागू करने जा रहा है। जिसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कर्मचारियों के सर्विस बुक एवं व्यक्तिगत मिसिल को ऑनलाइन करते हुए उनकी नियुक्ति, पदोन्नति, प्रशिक्षण, अवकाश, वेतन संबंधी सम्पूर्ण विवरण, व्यक्तिगत विवरण जैसे नामनी, मोबाइल नंबर आदि का विवरण अपलोड किया जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर किसी भी कर्मचारी को अपना संबंधित विवरण देखने के लिये सिर्फ लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। विवरण में कोई विसंगति होेने पर संबंधित कर्मचारी से सम्पर्क कर सुधार कराना भी आसान होगा।
विज्ञापन

इस प्रणाली में प्रत्येक कर्मचारी को 6 डिजिट का एचआरएमएस कोड आवंटित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रणाली के लागू हो जाने से शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed