फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway administration checking in train on varanasi cantt station

यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, पवन-फरक्का एक्सप्रेस से नकली कंपनी का पानी जब्त

Wed, 09 May 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Railway administration checking in train on varanasi cantt station
demo pic
बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग, ट्रेनों के पैंट्रीकार में साफ-सफाई का अभाव और लोकल कंपनी का बोतलबंद पानी बेचने की शिकायतों पर रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाकर चेकिंग की। पवन एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के पैंट्रीकार खंगाले गए। कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं।
विज्ञापन


फरक्का के अलावा पवन एक्सप्रेस से लोकल कंपनी का आठ पेटी पानी जब्त किया गया। फरक्का के पैंट्रीकार में गंदगी फैली थी। भोजन रखने की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। रेलवे प्रशासन के अभियान की भनक लगते ही अवैध वेंडर भाग निकले।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर चल रही मनमानी की अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने यह अभियान चलाया।

एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देशन में चलाए गए अभियान से प्लेटफार्मों से ट्रेनों के पैंट्रीकार तक अफरातफरी मची रही। सबसे पहले फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेन में लोकल कंपनी का पानी बिकता मिला। इसकी 20 बोतलों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंट्रीकार में रखे खाने में गड़बड़ी मिली। रसोईं यान में साफ-सफाई भी बदहाल थी। वहीं, पवन एक्सप्रेस में रेलवे की अधिकृत सूची से बाहर की लोकल कंपनी का पानी बिकता मिला। यहां आठ पेटी पानी जब्त किया गया। इसके बाद काशी विश्वनाथ सहित कुछ और ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।


खामियों पर मंडल मुख्यालय को पत्र लिखने का निर्देश एडीआरएम ने दिया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए खान-पान व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed